मीरपुर में भूतपूर्व सैनिकों की जिलावार स्क्रीनिंग 11 से 22 दिसंबर तक : विभिन्न विभागों और संस्थानों में गार्ड, सुपरवाइजर और अन्य सेवाओं के लिए होगा चयन

by
हमीरपुर 07 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर द्वारा विभिन्न विभागों, बोर्डों, संस्थाओं, केंद्रीय एवं राज्य सरकार के अन्य उपक्रमों और प्रोजेक्टों में सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर और अन्य सेवाएं आउटसोर्स आधार पर समय-समय पर उपलब्ध करवाई जाती है।
निगम की सचिव दीप्ति मंढोत्रा ने बताया कि वर्ष 2024 में नई तैनाती के लिए भूतपूर्व सैनिकों की छंटनी हेतु 11 से 22 दिसंबर तक जिलावार स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिलावार छंटनी के लिए कार्यक्रम तैयार करके इसे निगम की वेबसाइट एचपीएक्ससर्विसमैन.ओआरजी hpexservicemen.org पर डाल दिया गया है।
दीप्ति मंढोत्रा ने स्क्रीनिंग में भाग लेने के इच्छुक भूतपूर्व सैनिकों से आग्रह किया है कि वे वेबसाइट पर दिए गए कार्यक्रम एवं तिथि के अनुसार हमीरपुर स्थित हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के कार्यालय में उपस्थित हों। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

80 लाख की लागत से निर्मित होने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास : राज्य में पशु चिकित्सा सेवा के तहत चलाई जाएंगे 44 मोबाइल वैन: चंद्र कुमार

फसल बीमा योजना मोबाइल वैन को हरी झंडी देकर किया रवाना धर्मशाला, शाहपुर, 29 नवंबर। राज्य के पशु चिकित्सा सेवा के तहत 44 मोबाइल वैन शीघ्र ही चलाई जाएंगी ताकि पशु पालकों को घर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दंपती सहित 3 की मौत, 2 घायल : कुमारसेन में अनियंत्रित होकर कार सतलुज नदी में गिरी

एएम नाथ। शिमला :   जिला शिमला में कुमारसेन के समीप महोली में एक सेलेरियो कार के अनियंत्रित सतलुज नदी में गिर गई । उक्त हादसे में हादसे में दंपती सहित 3 लोगों की मौके...
हिमाचल प्रदेश

21 अप्रैल को आईटीआई ऊना में आयोजित होगा शिक्षुता प्रशिक्षण मेला

ऊना: भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तत्वाधान में तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला ऊना में 21 अप्रैल को प्रातः 10 बजे आईटीआई ऊना में राष्ट्रीय स्तर पर एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने भेंट की

धर्मशाला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने धर्मशाला में जून माह में प्रस्तावित सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के अधिवेशन के...
Translate »
error: Content is protected !!