बैसाखी के दिन खोले जाएंगे विश्व प्रसिद्ध कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट 

by
एएम नाथ। चम्बा ;  बैसाखी के आगमन के साथ ही अब आने वाली संक्रांति के दिन विश्व प्रसिद्ध कार्तिक स्वामी मंदिर कुगती (भरमौर) जिला चम्बा के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। आपको बता दे कि सर्दियों में इस मंदिर के कपाट कुछ महीने के लिए बंद कर दिए जाते है और उसके पश्चात एक निर्धारित समय अवधि के बाद फिर से खोल दिए जाते है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।
इस बारे में जब मंदिर के पुजारी मचला राम, किसो राम, दीपू शर्मा व लंगर सेवा समिति के प्रधान तिलक शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार और उनके आधार पर सर्दियों के महीना में अंद्रोल होने के कारण इस मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। उन्हें प्रत्येक वर्ष बैसाखी के दिन पूरे विधि विधान के साथ हवन कीर्तन व पूजन के बाद दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं।
इस बार हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध करते हुए कहा कि 12 अप्रैल को कोई भी श्रद्धालु मंदिर में न आए। सभी श्रद्धालु रात को कुगती गांव में ही रहे तथा वहां आयोजित होने वाले शिव पूजन में हिस्सा ले। उन्होंने कहा कि मंदिर के कपाट 13 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे खुलेंगे। उस समय तक सभी भक्तजन मंदिर में पहुंच सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मंदिर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी श्रद्धालु सहयोग दें। उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित है की परंपरा के अनुसार इस मंदिर के कपाट हर वर्ष एक निर्धारित समय पर बंद होते हैं तथा निर्धारित समय पर ही खोले जाते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीएसएफ इंस्पेक्टर के खिलाफ सात साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज

होशियारपुर  : पंजाब के होशियारपुर में बीएसएफ के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में तैनात एक इंस्पेक्टर के खिलाफ सात साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण को दे रही प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री

फलों के विविधीकरण पर दिया बल, वन अधिकार अधिनियम के तहत 636 व्यक्तिगत और 20 सामुदायिक दावे स्वीकृत एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर सायं जनजातीय विकास तथा बागवानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*आजादी के बाद पहली बार पैदल चल विधायक पहुंचे मनोह….संग चले अधिकारी*

*लोगों ने किया भव्य स्वागत….जताया आभार*,  *पठानिया ने दिया भरोसा … लोगों को जल्द मिलेगी सड़क सुविधा ।* एएम नाथ। शाहपुर :  विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने शाहपुर के बोडूसरना ग्राम पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू,विभिन्न महाविद्यालयों की 26 टीमें भाग ले रही भाग – DC अपूर्व देवगन ने किया शुभारंभ

चंबा, 3 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज ऐतिहासिक चौगान में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चम्बा के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उपायुक्त ने...
Translate »
error: Content is protected !!