मुंबई पुलिस ने पंजाब के दो आरोपियों को हथियार सप्लाई करने के मामले में किया ग्रिफ्तार : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर हुई फायरिंग का मामला

by

बांद्रा : मुंबई के बांद्रा में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर हुई फायरिंग में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंबई पुलिस ने आरोपी विक्की और सागर को हथियार सप्लाई करने के आरोप में दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में थे। दोनों पर वसूली और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुभाष चंद्र और अनुज थापन ने 15 मार्च को गोलीबारी करने के आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराए थे। दोनों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें मुंबई ले जाया गया है। मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को भी मामले में वांछित आरोपी घोषित किया है।

आरोपियों की बढ़ाई गई हिरासत

कोर्ट ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के आरोपियों की हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी है। बिहार के रहने वाले आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को पिछली हिरासत गुरुवार को खत्म होने के बाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने इस आधार पर आरोपियों की हिरासत चार दिन बढ़ाने का अनुरोध किया कि उन्हें गोलीबारी के पीछे के मकसद का पता लगाना है।

आरोपियों की तरफ से पेश वकील अमित मिश्रा ने दलील दी कि उनके मुवक्किल को आगे हिरासत में रखने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है और दोनों जांच में सहयोग कर रहे हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एल.एस पधेन ने गुप्ता और पाल की हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी।

दो पिस्तौल और गोलियां बरामद

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गोलीबारी में इस्तेमाल किए गए हथियारों को भी बरामद कर लिया है। हथियारों की बरामदगी के लिए एक तलाशी अभियान के दौरान गुजरात में तापी नदी से दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और 13 गोलियां बरामद हुई हैं। इस अभियान में गोताखोरों की मदद ली गई थी। दोनों आरोपी 16 अप्रैल को मुंबई और कच्छ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गुजरात में भुज शहर के पास माता नो मढ में एक मंदिर के परिसर से गिरफ्तार हुए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महंगाई को नकेल डालने के लिए सीपीआईएम ने वर्करों को किया लामबंद

गढ़शंकर : गांव दारापुर, दोणोवाल खुर्द में सीपीआईएम की अगुवाई में बैठकें आयोजित की गईं। जिनकी अगुवाई जोगेन्द्र सिंह, हरपाल सिंह एवं सीपीआईएम के प्रांतीय नेता दर्शन सिंह मट्टू ने की। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 : हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य

होशियारपुर :डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिले में लोगों को मिलावट मुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह ने होशियारपुर, माहिलपुर व गढ़शंकर के अलग-अलग स्थानों...
article-image
पंजाब

पंजाब के लोगों को 10 लाख रुपये तक होगा कैशलेस इलाज : मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की पहल करने वाला देश का पहला राज्य बना

चंडीगड़ : राज्य के नागरिकों को बड़ी सौगात देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत रजिस्ट्रेशन शुरू करने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य लोगों को 10...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के गांव बारापुर के जंगल में अवैध माइनिंग करने वाले बलाचौर में पड़ते के एक क्रेशर विरुद्ध मुकदमा दर्ज 

गढ़शंकर : उप-मंडल अधिकारी सह सहायक जिला माइनिंग अफसर , ड्रेनेज एंड जियोलॉजी उप-मंडल, गढ़शंकर द्वारा गढ़शंकर के गांव बारापुर के जंगल में अवैध माइनिंग करने के आरोप में पुलिस को दी शिकायत पर...
Translate »
error: Content is protected !!