अमेरिका में पंजाबी युवक की गोलियां मारकर हत्या

by

पटियाला :  समाना के गांव कुतबनपुर के एक युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव कुतबनपुर निवासी अरमान सिंह हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले साल मार्च में अमेरिका गया था। मृतक के परिजनों ने बताया कि गोली लगने से एक दिन पहले अरमान सिंह ने अपने परिजनों से बात की थी।

अन्य युवकों की तरह अरमान भी अच्छे भविष्य के सपने लेकर अमेरिका गया था। उसका सपना था कि वह अपनी बहन की शादी खूब धूम-धाम से करेगा और पहले उसे उच्च शिक्षा भी दिलवाएगा। आपको बता दें कि मृतक के परिजनों ने बताया कि रात को उन्हें रिश्तेदारों का फोन आया कि उनके बेटे अरमान को गोली लग गई है, जिससे उसकी मौत हो गई।

जवान बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार अरमान सिंह अमेरिका में ट्रक ड्राइवर का काम करता था। उसे सुबह काम पर जाना था। घर के पास ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अमेरिका में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिवार ने अरमान के शव को उसके गांव वापस लाने में सहायता के लिए भारत सरकार से अपील की है। उन्होंने बताया कि वह करीब डेढ़ साल से अमेरिका में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रहा था।

बता दें की अमेरिका में प्रवासियो पर हमलों कि घटनाएँ रुकने का नाम नहीं ले रही है। पहले वहां अश्वेतों पर ही हमले होते थे परन्तु अब प्रवासियों पर भी लगातार हमलों की घटनाएँ सामने आने लगी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

22 ग्राम हेरोइन व 459 नशीली गोलियां सहित 2 सगे भाइयों को किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाईयो को 22 ग्राम हेरोइन व 459 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। यह जानकारी देते हुए एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह...
article-image
पंजाब

मोबाइल वैन, सैमीनार के अलावा अलग -अलग गांवों में जाकर लोगों को नि:शुल्क कानूनी सेवाओं के बारे में किया गया जागरुक: अपराजिता जोशी

लोअर कोर्ट में आशा किरण स्पैशल स्कूल के बच्चों की ओर से लगाई गई प्रर्दशनी में जिला एवं सत्र न्यायधीश ने बढ़ाया बच्चों का हौंसला सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने लोगों को नि:शुल्क...
पंजाब

पुलिस व गैंगस्टरों के बीच खरड़ नजदीक दाऊंमाजरा में मुठभेड़ : पुलिस ने 2 गैंगस्टरों को किया गिरफ्तार, एक गैंगस्टर घायल

मोहाली :  मोहाली में पुलिस व गैंगस्टरों के बीच खरड़ नजदीक दाऊंमाजरा में मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार कुराली में कांग्रेस लीडर के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की पहली ‘स्मार्ट विधानसभा’ बनेगी हरोली – हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

सरकारी सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में डिजिटल प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण :  मुकेश अग्निहोत्री रोहित भदसाली। ऊना, 1 अक्तूबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के व्यापक उपयोग से सरकारी...
Translate »
error: Content is protected !!