शादी के दिन युवती से रेप : बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया, फिर वारदात को अंजाम दिय़ा

by

लुधियाना  :  लुधियाना में एक युवती के साथ उसकी शादी के दिन ही रेप किया गया। युवती एक घर में सफाई का काम करती थी। घर में उसे अकेला देखकर उसकी मालिक ने उसके साथ बलात्कार किया। उसे बहला-फुसलाकर एक होटल में ले जाया गया, जहां उसने फिर वारदात को अंजाम दिय़ा। युवती मालिक के घर रहकर ही काम करती थी।  युवती के मुताबिक उसे एक युवक के साथ जम्मू भेज दिया गया, जहां उससे करीब सवा साल तक गंदा काम कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तार नहीं हुई है।

थाना जमालपुर की पुलिस को पीड़ित युवती ने बताया कि वह नवदीप कौर नाम की महिला के घर साफ-सफाई के काम करती थी। उस महिला ने उसकी चांद नाम के युवक के साथ शादी करवा दी। शादी वाले दिन नवदीप कौर के पति चिंटू ने उसके साथ रेप किया।  वह उसे चंडीगढ़ रोड होटल में ले गया। उसने वहां उससे बार-बार गलत काम करवाया। पीड़िता ने कहा कि चिंटू होटल की रिसेप्शन पर काम करता था। वह उससे गलत काम करता रहा। बाद में उसने राहुल नाम के युवक के साथ जम्मू के सांई पैलेस में भेज दिया। करीब सवाल साल तक वहां उससे गलत काम वह करवाता रहा।

 11 लाख की कमेटी मालकिन नवदीप ने उठाई :  पीड़िता मुताबिक नवदीप कौर ने उसकी 11 लाख रुपए की कमेटी उठाकर उसे सिर्फ 1 लाख रुपए ही दिए। फिलहाल थाना जमालपुर की पुलिस ने आरोपी नवदीप कौर, पति चिंटू, पीड़िता के पति चांद, राहुल सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ IPC की धारा 376,420,120-B के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

104 भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा अमेरिकी विमान : 48 की उम्र 25 से कम, 12 नाबालिग, एक 4 साल का

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालते ही अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने की कार्रवाई तेज हो गई है। हजारों भारतीयों पर भी कार्रवाई हो रही है। अमेरिका ने 104 भारतीयों को वापस...
article-image
पंजाब

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों संबंधी वोटर सूचियां तैयार करने का प्रोग्राम जारी : 21 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होगी वोटरों की रजिस्ट्रेशन- DC कोमल मित्तल

होशियारपुर, 10 अक्टूबर:   चीफ कमिश्नर, गुरुद्वारा चुनाव, पंजाब की ओर से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों संबंधी गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव हलकों में वोटर सूचियों की तैयारी संबंधी शेड्यूल जारी किया गया है। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

13 अभ्यर्थी पास नहीं कर पाए टाइपिंग टेस्ट – पद रखना पड़ गया रिक्त

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-1001 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के एक पद का नतीजा घोषित कर दिया है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पंडोगा स्कूल में 90 लाख से बने नए भवन का लोकार्पण, पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण अगले पांच माह में होगा पूरा : मुकेश अग्निहोत्री

लोअर पंडोगा में बनेगा पंचायत घर रोहित जसवाल।  ऊना, 13 जुलाई। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोगा में लगभग 90 लाख रुपए की लागत से निर्मित नए विद्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!