मुकेश रेपसवाल ने मतदाता जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

by
एएम नाथ। चंबा  : उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसपाल ने आज मतदाता जागरूकता  वाहन को उपायुक्त कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में ये विशेष मतदाता जागरूकता वाहन ज़िला के सभी पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में  मतदाताओं को 1 जून अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए ऑडियो एवं विजुअल माध्यम से प्रेरित करेगा।
उन्होंने बताया कि जागरूकता गतिविधियों के लिए वाहन का रूट चार्ट निर्धारित किया गया है। इसके तहत आज (सोमवार) चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न  स्थानों तथा 28 मई को विधानसभा क्षेत्र भरमौर, 29 मई को  चुराह विधानसभा क्षेत्र, 30 मई डलहौजी विधानसभा क्षेत्र तथा 31मई को विधानसभा क्षेत्र भटियात के विभिन्न क्षेत्रों में में मतदान करने के लिए   जागरूक करेगा।
मुकेश रेपसवाल ने यह भी बताया कि  ज़िला मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम  के तहत बहुआयामी गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित बनाया जा रहा है। साथ में उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त ज़िला वासियों से 1 जून को मतदान करने का आग्रह भी किया है।
अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी राहुल चौहान, सहायक आयुक्त पीपी सिंह,  एसडीएम एवं सहायक निवार्चन अधिकारी चंबा अरुण शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा  इस अवसर पर उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भुभूजोत सुरंग को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में नामित किया गया: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश में भुभूजोत सुरंग के निर्माण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। रक्षा मंत्रालय ने अधिकारिक रूप से सड़क परिवहन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कब तक झूठ बोलते रहेंगे मुख्यमंत्री, अब तो सीबीआई को भेज दें विमल नेगी केस : जयराम ठाकुर

किन्नौर में आयोजित तिरंगा यात्रा के बाद मीडिया से बातचीत में बोले पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने विधानसभा में झूठ बोलकर किया विमल नेगी परिवार का अपमान, जबकि पहले दिन से सीबीआई जांच मांग रहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अभियान के अंतिम दिन एयरलिफ्ट किए गए 64 : श्रद्धालु मणिमहेश यात्रियों के लिए चलाया गया विशेष बचाव अभियान आधिकारिक तौर पर संपन्न

लगभग 8500 श्रद्धालुओं को दी गई निशुल्क परिवहन सुविधा : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन चंबा द्वारा श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान फंसे श्रद्धालुओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर अस्पताल में मरीजों की दी जा रही हर सुविधा : आशीष बुटेल

सीपीएस ने बगोड़ा में सुनीं समस्याएं पालमपुर , 7 जनवरी : मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने रविवार को सिविल अस्पताल पालमपुर का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में मरीजों...
Translate »
error: Content is protected !!