पालमपुर अस्पताल में मरीजों की दी जा रही हर सुविधा : आशीष बुटेल

by
सीपीएस ने बगोड़ा में सुनीं समस्याएं
पालमपुर , 7 जनवरी : मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने रविवार को सिविल अस्पताल पालमपुर का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
सीपीएस ने कहा कि सिविल अस्पताल पालमपुर, प्रदेश के बेहतर स्वास्थ्य में संस्थानों है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों के सभी 34 पद भरे हुए हैं।अस्पताल में आंख, कान, नाक, गला, महिला रोग, हड्डी, रेडियोलॉजिस्ट, बाल रोग, मेडिसिन, त्वचा, शल्य चिकित्सा इत्यादि विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि अस्पताल ने नयें ब्लॉक में प्राइवेट वार्ड, महिला रोग वार्ड की सुविधा आरम्भ कर दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल परिसर में मरीजों को पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने लेबर रूम को भी 25 जनवरी तक नयें ब्लॉक में आरम्भ करने के आदेश दिये। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सिविल अस्पताल के नयें भवन में भी मरीजों के लिये उपलब्ध सुविधाओं को आरम्भ करने के लिये दिशा-निर्देश जारी किये।
इसके पश्चात मुख्य संसदीय सचिव, आशीष बुटेल से हिमाचल प्रदेश
स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष आशा राम और महासचिव अर्चित ठाकुर के नेतृत्व में मिला।
स्थानीय निकाय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान, नगर निगम तथा अन्य स्थानीय निकाय कर्मचारियों का स्टेट कैडर बनाने, खाली पदों को भरने औऱ खाली पदों पर पदोन्नति इत्यादि का मांग पत्र सौंपा गया। सीपीएस ने संघ की सभी मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना और हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।
इसके उपरांत आशीष बुटेल ग्राम पंचायत बगोड़ा के लोगों से रूबरू हुए तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि वे लोगों की समस्याओं को जानने के लिये गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं ताकि समस्याओं का निपटारा मौके पर ही किया जा सके।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर गोपाल नाग, पार्षद दिलबाग सिंह, अर्चित बुटेल, मदन दीक्षित, किक्की गोयल, डॉ चक्रवती, एसडीओ सार्थक सूद, कौशल्या देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कलाकारों-शिल्पकारों के आर्थिक स्वावलंबन में चम्बयाल-2 प्रोजेक्ट निभाएगा अहम भूमिका : DC मुकेश रेपसवाल

चम्बयाल -2 प्रोजेक्ट के तहत एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय कांगड़ा के विशेषज्ञों ने प्रदान की जानकारी पदम श्री विजय शर्मा ने भी साझा किए अपने अनुभव एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पीजी गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-11 में एनसीसी कैडेट्स के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 24 जून 2026: चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-11, चंडीगढ़ में एनसीसी कैडेट्स के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे की ओवरडोज ने ली युवक की जान : दोस्त ने नहर में फेंका शव

एएम नाथ।  सोलन :  मलपुर गांव के रहने वाले युवक गुरविंद्र सिंह उर्फ गिंदी की मौत नशे की ओवरडोज से हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उसके ही दोस्त राजा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबंधन के लिए किया जागरूक

किसी भी आपदा में टोल फ्री नंबर 1077 पर करें कॉल एएम नाथ। चम्बा :   जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में समर्थ-2024 के तहत आज सूचना एवं जन संपर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक...
Translate »
error: Content is protected !!