मुख्यमंत्री की झूठी घोषणाओं पर अब कोई विश्वास नहीं करता, पिछले वादों का हिसाब दें : जयराम ठाकुर

by

बिना सोचे-समझे लिए गए फैसले अंततः वापस लेने पड़ते हैं

एएम नाथ। शिमला : शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बातों पर अब किसी को भरोसा नहीं रहा है। उन्होंने आज तक जितनी घोषणाएं कीं और जितने वादे किए, उन्हें पूरा नहीं किया। वह केवल समय काट रहे हैं, इसलिए दूर-दराज के कम आबादी वाले क्षेत्रों को खोज-खोजकर कोरी घोषणाएं कर रहे हैं। लाहौल, पांगी, डोडरा-क्वार और अब किन्नौर में भी घोषणाएं कर दी गई हैं। जब गारंटियां पूरे प्रदेश को दी थीं, तो घोषणाओं में गिने-चुने क्षेत्रों के नाम ही क्यों शामिल किए जा रहे हैं? जो चुनावी गारंटियां दी गईं, वे न तो पूरी हुई हैं और न ही सरकार उन्हें पूरा करेगी।
प्रथम और द्वितीय श्रेणी के कर्मचारियों की वेतन कटौती के फैसले को वापस लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम पहले दिन से कह रहे थे कि यह फैसला न तो सही है और न ही कानून सम्मत है। बागी विधायकों की पेंशन वापस लेने का फैसला भी सही नहीं था। हमारे मना करने के बावजूद यह कानून पारित किया गया, जिसे हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया। आखिर इस पूरे प्रकरण में बदनामी किसकी हुई? गरिमा किसकी गिरी? माननीय सदन और सरकार की। लेकिन सरकार को इन बातों की कोई परवाह नहीं है। जो मन में आता है, वही किया जा रहा है, चाहे परिणाम कुछ भी हों।
उन्होंने कहा कि चुनावों में भी इसी तरह मनमानी की जा रही है और अदालत से फटकार मिल रही है। बिना सोचे-समझे, बिना नियम-कानून के फैसले लिए जा रहे हैं, जिससे हर दिन सरकार की किरकिरी हो रही है। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर पूरी व्यवस्था का मजाक बना दिया गया है।
पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकाघाट में बिटिया के हत्याकांड पर सरकार ने संवेदनहीनता दिखाई है और अब मुख्यमंत्री व उनकी टीम चाहती है कि विपक्ष इस पर आवाज भी न उठाए। हमें क्या बोलना है और क्या नहीं, यह मुख्यमंत्री तय नहीं कर सकते। उन्हें अपना काम करना चाहिए। प्रदेश में माफिया बेखौफ घूम रहा है, दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं, बेटियों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है, और सरकार हमें ही ज्ञान दे रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार से अब अपने हक की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ेगी हिमाचल सरकार – सीएम सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि उनकी सरकार पोस्ट डिजास्टर नीड एसेसमेंट  के तहत आने वाले फंड को हासिल करने की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर में सस्ती दवाइयों की दुकान का शुभारंभ …अब 10 से 50 प्रतिशत कम दाम पर मिलेंगी दवाइयां : केवल सिंह पठानिया

हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्यकाल में जिला कांगड़ा की पहली सस्ती दवाइयों की दुकान शुरू एएम नाथ। शाहपुर, 2 मार्च।  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने नागरिक अस्पताल शाहपुर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होली उतराला सड़क के लिए विधायक प्राथमिकता बजट से होगा वित्तपोषण : डॉ. जनक राज 

सीएम ने जनजातीय सलाहकार परिषद् की बैठक में होली-उतराला सड़क के निर्माण की माँग पर अधिकारियों को दिए निर्देश कहा, चंबा जिले के होली और कांगड़ा जिले के उतराला को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाथ से मैला उठाने के कार्य कर रहे व्यक्ति के पुनर्वास के लिए 40 हजार रुपये की वित्तीय सहायता : एसडीएम मनीष कुमार सोनी

हमीरपुर 21 अक्तूबर। हाथ से मैला उठाने वाले कर्मचारियों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अध्निियम-2013 के अंतर्गत उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोेधन समिति की बैठक शनिवार को यहां एसडीएम मनीष कुमार सोनी...
Translate »
error: Content is protected !!