मेरा हर कदम जनता के लिए होगा और सच्चाई व इंसाफ के लिए संघर्ष किया जायेगा : जसबीर सिंह पुरखोवाल

by

गढ़शंकर :  पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव पंजाब और कांग्रेस सेवा दल का गढ़शंकर का इंचार्ज के पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। यह मेरे लिए सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि लोगों की सेवा का बड़ा अवसर है। यह शब्द जसबीर सिंह पुरखोवाल ने उनके गांव पुरखोवाल में उनके सम्मान के लिए रखे समागम में कहे। उन्होनों कहा कि मैं पार्टी के हाई कमांन का दिल से धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि यह पद मेरे लिए केवल नाम या पदवी नहीं है कांग्रेस पार्टी द्वारा लोगों की सेवा के लिए यह पद दिए है।  मेरा हर कदम जनता के लिए होगा और सच्चाई व इंसाफ के लिए संघर्ष किया जायेगा । कांग्रेस हाई कमान द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, दृढ़ निश्चय और जिम्मेदारी के साथ निभाऊँगा।
मेरा एक ही मकसद  कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, हर कार्यकर्ता को साथ जोड़ना और लोगों की आवाज बनकर उनके हक के लिए डटकर खड़ा होना।

उन्हीनों कहा गढ़शंकर से लेकर पूरे पंजाब तक, हम संगठन को नई ताकत, नई दिशा और नई सोच के साथ आगे बढ़ाएंगे। हम किसी भी चुनौती से डरने वाले नहीं है। लोगों के हकों के लिए हर मोर्चे पर डटकर लड़ेंगे। इस दौरान पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आरपी सोनी, मोहिंदर सिंह पुरखोवाल , गुरजीत सिंह राज भज्जल, किशन सहोता , सुनीता मेघवाल, दीपा गढ़शंकर, हरदीप सैनी , अजीत सिंह मोहनोवाल, हरमेश हाजीपुर ,हजर सान आदि मौजूद थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चीफ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत खुलासा : बिजली विभाग में मचा हड़कंप

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड  के चीफ़ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत के मामले में नए खुलासे सामने आए हैं. इस घटना ने बिजली विभाग के भीतर हड़कंप मचा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

28 फरवरी से दो दिवसीय चम्बा प्रवास पर रहेंगे केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलें मंत्री किरेन रिजिजू

स्टेडियम तीसा और इंडोर स्टेडियम सलूणी की रखेंगे आधारशिला एएम नाथ। चंबा : संसदीय और अल्पसंख्यक मामलें मंत्री किरेन रिजिजू 28 फरवरी से 1 मार्च तक दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता...
article-image
पंजाब

परिवार वालों को परेशान मत करो, मैं खुद अपनी गिरफ्तारी देने आया हूं …डीजीपी से सुखबीर बादल ने कहा

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल गुरुवार को पंजाब पुलिस मुख्यालय में डीजीपी गाैरव यादव से मिलने पहुंचे। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों के लापता होने के मामले में...
Translate »
error: Content is protected !!