मुख्यमंत्री कुटलैहड़ को 72 करोड़ की देंगे सौगात, अटल आदर्श विद्यालय का करेंगे शिलान्यास

by
   62 करोड़ से बनेगा अटल आदर्श विद्यालय, स्कूल में आईसीटी लैब, स्विमिंग पूल व इंडोर खेल मैदान भी होंगे
ऊना  : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज जिला ऊना के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान वह कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 72 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास करेंगे तथा इसके उपरांत झलेड़ा में स्वर्ण जंयति ग्राम स्वराज सम्मेलन में बतौर मुख्यतिथि शामिल होंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बंगाणा उपमण्डल के तहत गांव कोठी गैहरा में अटल आदर्श विद्यालय की आधारशिला रखेंगे। 110 कनाल भूमि पर निर्मित होने वाले इस विद्यालय के निर्माण पर 62 करोड़ रूपये की राशि व्यय होगी। इस विद्यालय में छठी कक्षा से हॉस्टल की सुविधा होगी। इसके अलावा आधुनिक सूचना एवं संचार तकनीक की प्रयोगशालाएं तथा ऑडिटोरियम, जिम, स्विमिंग पूल, डिजिटल पुस्तकालय, इंडोर व आउटडोर खेलों के लिए मैदान इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस आधुनिक विद्यालय में चिकित्सक व पैरामैडिकल स्टाफ के पद भी होंगे तथा शिक्षकों का काडर भी अलग होगा।
उन्होंने कहा कि अटल आदर्श विद्यालय का शिलान्यास करने के उपरांत जय राम ठाकुर बरनोह गांव में 4 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत से बनने वाले क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय भवन का शिलान्यास करेंगे। इस अस्पताल में सर्जरी, गायनी, मैडिसन व पैथोलॉजी के चार विशेषज्ञ पशु चिकित्सक बैठेंगे। इसके निर्मित होने पर जिला ऊना ही नहीं बल्कि हमीरपुर, कांगड़ा जैसे पड़ोसी जिलों के किसानों को लाभ मिलेगा और पशुओं के इलाज के बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बरनोह में ही बनने जा रहे मुर्राह भैंस प्रजनन फार्म की भी आधारशिला रखेंगे। लगभग 5 हेक्टेयर भूमि पर निर्मित होने वाले इस फार्म पर 5 करोड़ 7 लाख रूपये का खर्च आएगा। शत-प्रतिशत मुर्राह प्रजाति के भैंसों के प्रजनन को लेकर इस फार्म में मुर्राह बफलो बुल तैयार किए जाएंगे। फार्म के स्पर्म स्टेशन में ही सीमन स्ट्रॉ तैयार की जाएंगी, जिनकी आपूर्ति नालागढ़ के अदोवाल स्थित स्पर्म स्टेशन को की जाएगी तथा यहां से पूरे हिमाचल प्रदेश को आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों को भी इस फार्म स्टेशन से आपूर्ति की जा सकेगी तथा सरप्लस रहने पर यहां के प्रगतिशील किसानों को मुर्राह प्रजाति का सीमन उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी शिलान्यास करने के उपरांत मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर दोपहर 1 बजे झलेड़ा पुलिस मैदान में आयोजित किए जा रहे स्वर्ण जंयती ग्राम स्वराज सम्मेलन में बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वन्य जीव तस्करी गिरोह से जुड़े अपराधियों को भेजा न्यायिक हिरासत : वन्य जीवों व उनके अंगों की तस्करी कानूनन दंडनीय अपराध : डीएफओ रजनीश महाजन 

एएम नाथ। चम्बा :  वन मंडल डलहौजी के अंतर्गत  गत 27 मई को गिरफ्तार अपराधियों को रिमांड व जांच पूरी होते ही चंबा जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव के पहले चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी जीत : डॉ. बिंदल

एएम नाथ ।  शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने प्रचंड जीत दर्ज की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राधे-राधे क्यों बोल रहे हो?’ सीएम सुक्खू के सवाल पर हिमाचल में सियासी बवाल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के साथ बातचीत का एक छोटा सा सवाल अब एक बड़ा राजनीतिक विवाद बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान से पंजाब के फिरोजपुर होकर हिमाचल में पहुंच रहा है चिट्टा : सीएम सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पाकिस्तान से पंजाब के फिरोजपुर होता हुआ चिट्टा हिमाचल में पहुंच रहा है। नशा तस्करों के बारे में सूचनाएं लीक करने वालों पर...
Translate »
error: Content is protected !!