मुख्यमंत्री के प्रस्तावित होली दौरे की तैयारियां तेज : उपायुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

by

होली में जनसभा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर मंथन, अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री के संभावित प्रवास को लेकर प्रशासन अलर्ट, हेलीपैड व सभा स्थल का निरीक्षण

एएम नाथ। चंबा :  मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के प्रस्तावित होली प्रवास को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में विश्राम गृह होली में उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में जनसभा स्थल, यातायात एवं रूट व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा स्वागत कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएचओ भरमौर बाबू राम को सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने, आम जनता के लिए सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्याप्त पार्किंग स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित हो सके।
बैठक से पूर्व उपायुक्त मुकेश रेपसवाल और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने होली हेलीपैड तथा जनसभा स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं का मौके पर आकलन कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक के उपरांत उपायुक्त ने क्षेत्र के सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल लाके वाली माता मंदिर में माथा टेका तथा एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल होली का निरीक्षण भी किया।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा, डीएफओ भरमौर नवनाथ शिवाजी माने, अधीक्षण अभियंता जे.एस. ठाकुर, अधिशासी अभियंता भाग सिंह, तहसीलदार होली अजय कुमार, बीएमओ भरमौर डॉ. दीपेश बराल, सहायक अभियंता विवेक चंदेल तथा एसएचओ भरमौर बाबू राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

734 कांस्टेबल की भर्ती, 10 जुलाई से आवेदन शुरू : 6 अगस्त तक मिलेगा मौका

एएम नाथ । शिमला ; 09 जुलाई। हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती का इंतजार खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने अणु में की अग्निवीर भर्ती की तैयारियों की समीक्षा : सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और कालेज परिसर का निरीक्षण करके अधिकारियों को दिए निर्देश

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 27 नवंबर। अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आयोजित होने वाली भारतीय थल सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के साथ-साथ जिला प्रशासन ने भी आवश्यक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्र से पूर्व विधान सभा अध्यक्ष के कार्यायल कक्ष में आयोजित की गई सर्वदलीय बैठक

तपोवन (एएम नाथ ) : आज अपराह्न 3:30 बजे हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानियां ने अपने कार्यालय कक्ष में सत्र से पूर्व आयोजित सर्वदलीय बैठक में सत्ता पक्ष,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेघरों को आश्रय प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: जय राम ठाकुर

  शिमला- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार बेघरों को आश्रय प्रदान करने और झुग्गी-झौंपड़ियों में रहने वाले लोगों के जीवनस्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री आज यहां शहरी...
Translate »
error: Content is protected !!