मुख्यमंत्री खुद पहुंचे कब्जा छुड़ाने : संगरूर सांसद के बेटे, बेटी-दामाद और पूर्व मंत्री कांगड़ के बेटे समेत 15 से अवैध कब्जा हटाया

by

2828 एकड़ पंचायती जमीन की कीमत 300 करोड़
चंडीगढ़ । पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ से सटे मुल्लांपुर से 2828 एकड़ पंचायती जमीन से अवैध कब्जा छुड़ाया। इसकी कीमत 300 करोड़ है। इस जमीन में 50 करोड़ के खैर के पेड़ भी लगे हैं। इस रेड की अगुआई CM भगवंत मान ने की। उनके साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल भी थे।

कब्जा छुड़ाने के बाद सीएम मान ने बताया कि इस जमीन पर 15 लोगों का अवैध कब्जा था। जो कोर्ट से केस हार चुके हैं। इनमें संगरूर से सांसद सिमरनजीत मान के बेटे इमान सिंह मान ने 125 एकड़ पर अवैध कब्जा किया था। इसके अलावा मान की बेटी-दामाद और कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़ के बेटे का भी अवैध कब्जा था।
सीएम भगवंत मान की रेड के बाद यहां अवैध कब्जे के बाद लगे प्राइवेट गेट तोड़ दिए गए हैं। वहीं इस जमीन पर अब सरकारी प्रॉपर्टी का बोर्ड लगा दिया गया है। जिसमें चेतावनी दी गई है कि यह पंचायती जमीन है। जो भी इस पर अवैध कब्जा करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मान ने कहा कि यह जमीन पंचायत को दी जाएगी। वह इस पर जो चाहे, काम कर सकती है, जिससे पंचायत का फायदा हो।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज छुड़ाई गई जमीन में 250 एकड़ मैदानी इलाका है। 2500 एकड़ पहाड़ी इलाका है। इनमें एक आदमी की 1100 एकड़ जमीन है। कोर्ट ने इसका फैसला सरकार के हक में कर दिया था। पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल ने बताया कि अभी तक 9,053 एकड़ जमीन से अवैध कब्जा छुड़ाया जा चुका है।

किसका कितनी जमीन पर अवैध कब्जा

फौजा सिंह इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड – 1100 एकड़
इमान सिंह मान पुत्र सांसद सिमरनजीत मान – 125 एकड़
अंकुर धवन, गुरूनानक देव एजुकेशनल एंड चेरिटेबल सोसाइटी, डेरा बस्सी सुखमनि कॉलेज वाले – 103 एकड़
जतिंदर सिंह दूआ – 40 एकड़
प्रभदीप संधू, गोबिंद संधू और नानकी कौर, सांसद सिमरनजीत मान की बेटी और दामाद – 28 एकड़
रिपुदमन पुत्र भूपिंदर गाबा, यमुनानगर वाले – 25 एकड़
नवदीप कौर पत्नी रणजीत सिंह – 15 एकड़
दीपक बंसल पुत्र रूप चंद बंसल – 12 एकड़
तेजवीर सिंह ढिल्लो पुत्र राजिंदर सिंह – 10 एकड़
इंद्रजीत सिंह ढिल्लो पुत्र बलदेव सिंह ढिल्लो – 8 एकड़
संदीप बंसल पुत्र रूप चंद बंसल – 6 एकड़
हरमनदीप सिंह धालीवाल पुत्र पूर्व कांग्रेसी मंत्री गुरप्रीत कांगड़ – 5 एकड़
मनजीत सिंह धनोआ – 5 एकड़

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत माहिलपुर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सभी तरह वार्डों से उम्मीदवारों की सूची की जारी

माहिलपुर। नगर पंचायत माहिलपुर के चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सभी 13 वार्डों के लिए आपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी द्वारा जारी सूची में वार्ड नंबर...
article-image
पंजाब

राज्य में अमन-कानून की स्थिति बिगड़ने सम्बन्धी दोषों को सिरे से नकारा , राज्य में किसान आंदोलन के चलते बने हालातों के साथ कारगर ढंग से निपटा जा रहा -मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य में अमन-कानून की स्थिति बिगड़ने सम्बन्धी दोषों को सिरे से नकारते हुये इस बात पर ज़ोर दिया कि राज्य में किसान...
article-image
पंजाब

मोदी सरकार देश की सुरक्षा के लिए कड़े फैसले लेने में सक्षम : खन्ना

देश विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंकने के लिए देश की सेनाएं तैयार : खन्ना होशियारपुर 2 मई । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने लोगों की समस्याएं सुनने के लिए खुले दरबार का आयोजन...
article-image
पंजाब

Garhshankar News : गढ़शंकर नगर कौंसिल के 13 वार्डों में आज 16 पोलिंग बूथों पर होगा मतदान

गढ़शंकर, 25 मई  : गढ़शंकर नगर कौंसिल के 13 वार्डों के लिए 26 मई को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज सभी बूथों के लिए पोलिंग...
Translate »
error: Content is protected !!