मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे मेक शिफ्ट अस्पताल पंडोगा का वर्चुअल लोकार्पण

by

पंडोगा में 90 बेड पर हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध, एक हफ्ते में 50 अतिरिक्त बेड तैयार होंगे
ऊना – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज प्रातः 10 बजे पंडोगा में नवनिर्मित मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल पंडोगा का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलबीर सिंह, राजेश ठाकुर, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा तथा एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो, राम कुमार भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम वीसी रूम में आयोजित होगा।
यह जानकारी देते हुए जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के मिल जुले प्रयासों से एक महीने से भी कम समय में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए समर्पित यह अस्पताल तैयार है। जिसमें 90 बेड कोरोना संक्रमितों के लिए उपलब्ध हैं। दूसरे चरण में 50 अतिरिक्त ऑक्सीजन युक्त बेड की व्यवस्था इस अस्पताल में की जा रही है। इस तरह 140 कोरोना संक्रमितों की सेवा करने के लिए यह अत्याधुनिक अस्पताल समर्पित है, जहां पर स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम कोरोना संक्रमितों का उपचार करेगी और सभी बेड पर निरंतर हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी।
राघव शर्मा ने कहा कि पंडोगा कोविड अस्पताल में डॉ. राजेश को नोडल अधिकारी तैनात किया गया है तथा उनके साथ एक मेडिकल स्पेशलिस्ट, 5 डॉक्टर, 10 नर्सिस, 2 वार्ड सिस्टर, 1 फार्मासिस्ट तथा 10 सफाई कर्मी दिन रात कोरोना संक्रमितों की सेवा करेंगे। अस्पताल के स्टाफ व मरीज के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए अलग फ्लोर पर रहने की व्यवस्था की गई है। पंडोगा मेक शिफ्ट अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए 8 शौचालय बनाए गए हैं। पीने के पानी की सुविधा के लिए वॉटर प्यूरिफायर भी हैं। सुरक्षा के भी यहां पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरा से पूरे अस्पताल परिसर की निगरानी रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त 5 सुरक्षा कर्मी भी यहां पर तैनात किए गए हैं। बिजली की निरंतर आपूर्ति के लिए अस्पताल में जेन सैट भी लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में एक्स-रे, ब्लड टेस्ट और जीवन रक्षक ऐंबुलेंस की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। कोरोना की पहली लहर में जहां जिला ऊना में 30 ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध थे, वहीं दूसरी लहर में पालकवाह में मेकशिफ्ट कोविड अस्पताल का निर्माण कर 121 बेड पर हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सरकार के प्रयासों से कोरोना की दूसरी लहर में जिला में ऑक्सीजन और ऑक्सीजन युक्त बेड की कोई कमी नहीं आने दी गई।
डीसी राघव शर्मा ने कहा कि पंडोगा मेक शिफ्ट अस्पताल के आरंभ होने के बाद अब जिला में ऑक्सीजन युक्त बेड की क्षमता 261 हो गई है। पंडोगा में निर्मित कोविड अस्पताल कोरोना महामारी से लड़ने और लोगों के जीवन को बचाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भटियात  में खुलेंगे दो उप विकासखंड कार्यालय, राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता का 25 करोड़  की राशि से बनेगा भव्य भवन—विधानसभा अध्यक्ष

एएम नाथ। चंबा (सिहुन्ता) 8 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में  आज राजकीय आदर्श विद्यालय सिहुन्ता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के साथ आंनदोत्सव  का आयोजन धूमधाम से किया गया। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन प्रक्रिया को समझें और मतदान अवश्य करें: DC हेमराज बैरवा

हमीरपुर 25 जनवरी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया को समझें और मतदान अवश्य करें। वीरवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर भाजपा प्रत्याशी से SIT ने की 7 घंटे तक की पूछताछ : क्या हैं आरोप …..जानिए

एएम नाथ।  हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कथित खरीद-फरोख्त और प्रदेश सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र मामले में पुलिस ऐक्शन मोड में नजर आ रही है। शुक्रवार को पूर्व निर्दलीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन के विद्यार्थियों और पीएचडी शोधार्थियों से सीएम सुक्खू ने किया संवाद ,…. बोले- युवाओं की प्रतिभा से मिलेगी विकास को नई दिशा

‘ओक ओवर’ में विद्यार्थियों से शिक्षा, भविष्य और नादौन के विकास पर हुई चर्चा, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज अपने आधिकारिक आवास...
Translate »
error: Content is protected !!