मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने भेंट की

by
धर्मशाला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने धर्मशाला में जून माह में प्रस्तावित सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के अधिवेशन के आयोजन के बारे में चर्चा की गई।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि इस दो दिवसीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से विशेष तौर पर हिमाचल आने का आग्रह किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के इस प्रस्तावित दौरे तथा राष्ट्र स्तरीय अधिवेशन के सफल आयोजन के बारे में अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी नीति आयोग के अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल ने पर्यटन विस्तार, स्वच्छ ऊर्जा, रोपवे कनेक्टिविटी, विद्युत वाहन और सतत विकास की दिशा में कई अभिनव पहल की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोपवे परियोजना के माध्यम से हिमाचल पर्यटन तथा कनेक्टिविटी के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए बेहतर संपर्क स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विद्युत वाहन नीति तैयार कर प्रदेश इलेक्ट्रिक व क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा दे रहा है। मुख्यमंत्री ने सस्टेनेबल टूरिज्म, हवाई संपर्क को और बेहतर करने तथा प्रदेश के सतत विकास में नीति आयोग से सकारात्मक सहयोग का आग्रह किया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, प्रधान सचिव देवेश कुमार सहित नीति आयोग के अधिकारी योगेश सुरी व संयुक्ता समद्दर भी उपस्थित थीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के लिए कुलदीप सिंह पठानिया आस्ट्रेलिया रवाना

न्यूजीलैंड, जापान व दक्षिण कोरिया भी जाएंगे विधानसभा अध्यक्ष एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आस्ट्रेलिया  के सिडनी शहर में 5 से 8 नवम्बऱ, 2024 तक आयोजित होने वाले 67वें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोस्तों ने खिलाया जहर – मौत : बेटा हुआ तो खुशी में दी पार्टी…जश्न में पिता को दोस्तों ने खिलाया जहर

मोगा ।। मोगा से हैरतअंगेज घटना सामने आई है. यहां घर में बेटे का जन्म हुआ तो पिता से उनके दोस्तों ने पार्टी मांगी, जिस पर पिता राजी हो गया। बताया जा रहा दोस्तों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी उपमंडल के विकासात्मक कार्यों को तीव्र गति प्रदान करें अधिकारी और गुणवत्ता को लेकर रखें विशेष प्राथमिकता- अपूर्व देवगन

उपायुक्त ने मिंधल मंदिर के परिसर में सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को किया निर्देशित पांगी, 21 अगस्त जनजातीय क्षेत्र पांगी उपमंडल में उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में रविवार...
हिमाचल प्रदेश

मैंने भी लगवाई वैक्सीन, दुष्प्रचार पर न करें भरोसा – वीरेन्द्र कंवर

सिद्ध चानों मंदिर कोटलाखुर्द के वार्षिक समारोह में बोले ग्रामीण विकास मंत्री ऊना, 21 मार्च – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि कोविड वैक्सीन के...
Translate »
error: Content is protected !!