बुजुर्ग हमारे लिए प्रेरणास्रोत, उनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता : सांसद मनीष तिवारी

by
वर्ल्ड एल्डर्स डे के अवसर पर सेक्टर 38 में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया
चंडीगढ़, 7 अक्टूबर: वर्ल्ड एल्डर्स डे के अवसर पर सेक्टर-38 स्थित कम्युनिटी सेंटर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद मनीष तिवारी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे।
इस अवसर पर बोलते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि बुजुर्ग हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने बुजुर्गों की समस्याएं भी सुनीं। खासतौर पर चंडीगढ़ में बीट बॉक्स सिस्टम को फिर से शुरू करने की मांग की गई।
जिसके तहत पुलिसकर्मी घर-घर जाकर बुजुर्गों का हालचाल पूछते थे। इसी तरह बुजुर्गों के खिलाफ आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग सहित अन्य मुद्दे भी उठाए गए। जिन पर प्रतिक्रिया देते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि वह इन मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे।  उन्होंने कहा कि कोई भी समाज तभी प्रगति कर सकता है, जब वह अपने बुजुर्गों का ख्याल रखे।  उन्होंने सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही खासतौर पर बुजुर्गों के लिए एक मंत्रालय बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया।
इस बीच, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकारों के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर बुजुर्गों के हित में कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए बड़ों का आशीर्वाद हमारे लिए बहुत जरूरी है।
जहां अन्य के अलावा, योगेश ढींगरा, सीनियर सिटीजन ऐसोसिएशन के अध्यक्ष एसडी कालिया, महासचिव बीआर रंगरारा, उपाध्यक्ष बीएन त्रिखा और रवींद्र पुष्प भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड की ओर से यूथ टू यूथ कनेक्ट के लिए ओरिएंटल प्रोग्राम का आयोजन : पंडित जगतराम बहुतकनीकी कालेज में बी.आई.एस की गतिविधियों के बारे में दी जानकारी

होशियारपुर, 08 मार्च: ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड चंडीगढ़ ब्रांच कार्यालय ने 15 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस संबंधी की गई गतिविधियों की कड़ी के हिस्से के तौर पर पंडित जगत...
article-image
पंजाब

पोषण ट्रैक की शर्त से 80 फीसदी बच्चे गर्म भोजन से वंचित होने का दावा….25 दिन की हाजिरी की बाध्यता खत्म करे सरकार, बच्चों के पोषण अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं:  आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब (सीटू)

नवांशहर : आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब (सीटू)  की जिला शहीद भगत सिंह नगर की  विशेष2 मीटिंग दौरान जिला  प्रधान बलजीत कौर, जनरल सेक्रेटरी लखविंदर कौर, कैशियर जसवीर कौर ने पोषण ट्रैक पर 25 दिन...
हिमाचल प्रदेश

50 ग्राम अफीम बरामद : आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज

मैहतपुर : मैहतपुर पुलिस ने जखेड़ा में एक मोटर साइकिल सवार रोहित कुमार से 50 ग्राम अफीम बरामद गिरफ्तार कर लिया है, जो बसदेहड़ा का रहने वाला है मैहतपुर पुलिस थाना में आरोपी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निडर होकर फैसले लें विद्यार्थी, मेहनत और आत्मविश्वास से मिलेगी सफलता : मुख्यमंत्री सुक्खू

तीसा स्कूल में विद्यार्थियों से किया संवाद, बैरागढ़ स्कूल में लैब और अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा एएम नाथ।  चंबा।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!