मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत एवं ऊर्जा मंत्री से भेंट की : शानन जल विद्युत परियोजना के पट्टे की अवधि पूर्ण हो जाने पर इसका अधिकार राज्य सरकार को वापिस दिलवाने के लिए हस्तक्षेप करने का किया आग्रह

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न लम्बित मुद्दों पर चर्चा की।  उन्होंने शानन जल विद्युत परियोजना के पट्टे की अवधि पूर्ण हो जाने पर इसके अधिकार राज्य सरकार को वापिस दिलवाने तथा इस मुद्दे का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के लिए केंद्रीय मंत्री सेे हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से बीबीएमबी के पास कई वर्षों से लम्बित बकाया राशि को शीघ्र जारी करवाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से लम्बित राशि न मिलने केे कारण राज्य को भारी नुकसान हो रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पीति में मेगा सोलर पार्क के लिए भी सहायता का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया तथा अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग, प्रधान सचिव (वित्त) देवेश कुमार और आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटी है अनमोल योजना के तहत 12 शिशु कन्याओं को 1.42 लाख एफडीआर

ऊना 14 फरवरी: जनमंच कार्यक्रम के दौरान बेटी है अनमोल योजना के तहत चालू वित्त वर्श के प्रथम चरण में अंब तहसील की 12 षिषु कन्याओं को उनके जन्म दिन पर एक लाख 42...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉलेज के विकास एवं विद्यार्थियों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श

सलूणी कॉलेज में पीटीए कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित ग्राउंड को समतल कर क्रिकेट पिच बनाने का प्रस्ताव पारित एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में अभिभावक–शिक्षक संघ (PTA) की नवगठित कार्यकारिणी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

13 IFS के तबादले : संजय सूद सम्भालेंगे वन बल प्रमुख PCCF का अतिरिक्त प्रभार

एएम नाथ। शिमला :हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिश पर भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संजय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद उमीदवारों का जिला स्तर पर घोषित होगा अंतिम चुनाव परिणाम: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चम्बा में हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के तहत जारी कार्यक्रम के अनुसार 26, 28 तथा...
Translate »
error: Content is protected !!