मुख्यमंत्री ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के पहले दल को 13 दिवसीय भ्रमण पर किया रवाना

by
चंडीगढ़, दिल्ली और गोवा का भ्रमण करेंगे 22 अनाथ बच्चे
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां 22 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के पहले दल को 13 दिवसीय भ्रमण पर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों की वोल्वो बस को हरी झण्डी दिखाई और उन्हें इस टूअर के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश के 6000 अनाथ बच्चों को कानून बनाकर चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया है। उनका कल्याण सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना लागू की है, जिसके अन्तर्गत अनाथ बच्चों की देखभाल, उन्हें शिक्षा प्रदान करने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रावधान किए गए हैं। इन 22 बच्चों को इसी योजना के अन्तर्गत चंडीगढ़, दिल्ली और गोवा के भ्रमण पर भेजा गया।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भ्रमण पर निकले 22 बच्चों मंें 16 लड़कियां और 6 लड़के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये बच्चे 2 जनवरी से 4 जनवरी तक का चंडीगढ़ भ्रमण करेंगे और हिमाचल भवन चंडीगढ़ में ठहरेंगे। इसके बाद 5 जनवरी को ये शताब्दी टेªन से दिल्ली जाएंगे और 8 जनवरी तक दिल्ली में ठहरेंगे वहां विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि 9 जनवरी को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट हवाई जहाज से गोवा के लिए रवाना होंगे और 13 जनवरी तक गोवा में एक थ्री स्टार होटल में ठहरेंगे और वहां के विभिन्न पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को ये सभी बच्चे गोवा से हवाई जहाज के माध्यम से चंडीगढ़ पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अनाथ बच्चों का हिमाचल की सम्पदा पर अधिकार है। इन बच्चों की सरकार ही माता है और सरकार ही पिता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जाते हैं उसी तरह से राज्य सरकार ने इन्हें भ्रमण पर भेजा है। उन्होंने कहा कि भ्रमण करने से ज्ञान बढ़ता है और इसका लाभ बच्चों को आने वाले समय में मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये बच्चे आने वाले समय में देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
May be an image of 10 people and text
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि राज्य सरकार की यह सराहनीय पहल है और अनाथ बच्चों की देखभाल राज्य सरकार कर रही है। पहले इन बच्चों की कोई सुनवाई नहीं होती थी, लेकिन अब वर्तमान राज्य सरकार उनकी हर जरूरत का परिवार की तरह ध्यान रख रही है।
 इस अवसर पर कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, उपायुक्त अनुपम कश्यप और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

10 दिसम्बर को हरोली : उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री का प्रवास कार्यक्रम

ऊना, 8 दिसम्बर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार 10 दिसम्बर को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल में एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान का आयोजन, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

बद्दी, 14 जुलाई (तारा) : ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल बद्दी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा युवाओं में स्वस्थ, जिम्मेदार एवं नशामुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटोली कॉलेज में 30 सितम्बर को आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव : कैबिनेट मंत्री नुराग ठाकुर कार्यक्रम की ओपनिंग समारोह में बत्तौर मुख्यातिथि शामिल होंगे

ऊना, 27 सितम्बर – जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2023 के आयोजन के दृष्टिगत अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि एसवीएसडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवालिक आवासीय भवन निर्माण सभा ने मनाया वार्षिक समारोह

सोसायटी में सीसीटीवी कैमरे लगाने का लिया फैसला, हिम चंडीगढ़ में भी भू- भाग के लिए सोसायटी की ओर से किया जाएगा आवेदन, भू-भाग मिलने पर कालोनी बसाने पर होगा विचार बी बी एन,...
Translate »
error: Content is protected !!