मुख्यमंत्री ने ज्वाली में किए 184.33 करोड़ रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास

by
एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 184.33 करोड़ रुपए की 15 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के जरोट में गज्ज खड्ड पर 86.34 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया, इस पुल के बनने से ज्वाली और नगरोटा सूरियां के बीच की दूरी 7 किमी कम होगी। साथ ही उन्होंने ठंगर में 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले राजीव गांधी-डे बोर्डिंग स्कूल की आधारशिला भी रखी। प्रथम चरण में स्कूल के प्राइमरी विंग का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 15.76 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित शहरी जलापूर्ति योजना ज्वाली का लोकार्पण किया और नगरोटा सूरियां में 36.55 करोड़ से बनने वाली जल निकासी योजना की आधारशिला भी रखी। उन्होंने बासा में 3.20 करोड़ रुपए से निर्मित वाइल्डलाइफ इन्फॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन भी किया।
श्री सुक्खू ने 7.26 करोड़ रुपए की राशि से विद्युत मंडल ज्वाली में नए ट्रांसफार्मर तथा विद्युत नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण कार्य, 4.91 करोड़ रूपए के अग्निशमन केंद्र एवं कार्यालय भवन ज्वाली का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने 1.48 करोड़ रुपए की चीचड़ से नाग द्रमण बडी दा बला सड़क, 2.11 करोड़ रूपए की जरयाल बस्ती झराड से बन्देरु नडन वाया प्राइमरी स्कूल एवं झराड पटवार खाना तक की सड़क, 4.08 करोड़ रूपए की खरोटा सौहरा गुडा नरगाला कुट मकराहन लब भनेई निचला कुट से प्राइमरी स्कूल समलाना तक बनी सड़क, 6.80 करोड़ रूपए से निर्मित नियाल-झलूँ सड़क तथा पुल, 2.94 करोड़ रूपए से निर्मित मानव भारती पब्लिक स्कूल से गांव रपाट तक बनी सड़क, 3.66 करोड़ से बनी अपर कटोरा घेरा से बनतुंगली सड़क, 2.18 करोड़ रूपए की गिरन खड्ड नोडिकूट जरपाल से अमलेला घाडजरोट फेज-2 सड़क तथा 2.07 करोड़ रूपए की गिरन खड्ड नोडिकूट जरपाल अप्पर अमलेला से अमलेला घाडजरोट फेज-3 सड़क का लोकार्पण किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा नेता सिरसा ने किया ट्वीट : भारी मात्रा में नशा भी पंजाब के अंदर पहुंच रहा

चंडीगढ़। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमआर शाह ने पंजाब सरकार को झाड़ लगाते हुए कहा है कि पंजाब में घर-घर कच्ची शराब की भट्‌टी लग रही...
article-image
पंजाब

पति की हत्या : पत्नी को हो गया था पति के बीमे के पैसों का लालच

अमृतसर : गत 5 मई को गांव बुलारा के वासी मनजीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह अपनी पत्नी के साथ घर से ब्यास दवाई लेने गया था कि इस दौरान तडक़सार मनजीत सिंह की लहूलुहान...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने जैन युवा मंडल की तरफ से आयोजित 31 वें फ्री आई आप्रेशन कैंप में की शिरकत : स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए पंजाब सरकार नहीं छोड़ रही कोई कमी: ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर, 25 फरवरी  :  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास कर रही है। वे आज शहर के...
article-image
पंजाब

सिविल हॉस्पिटल गढ़शंकर में विश्व हाइपरटेंशन सप्ताह मनाया

गढ़शंकर, 21 मई: सिविल सर्जन डॉक्टर पवन कुमार के निर्देशानुसार सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉक्टर संतोख राम की अगवाई में सिविल अवतार गढ़शंकर द्वारा आज विश्व हाईपरटेंशन सप्ताह के तहत स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!