मुख्यमंत्री ने ‘नशे से तुम दूर रहो’ गीत किया जारी

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां शिमला की सामाजिक कार्यकर्ता तरूणा मिश्रा द्वारा निर्मित ‘नशे से तुम दूर रहो’ गीत जारी किया। इस गीत के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया गया है।
मुख्यमंत्री ने तरुणा मिश्रा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अनेक नवीन पहल की हैं। उन्होंने युवाओं से रचनात्मक और स्वस्थ समाज बनाने के लिए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता और गैर सरकारी संगठन समाज को जागरूक करने में राज्य सरकार के प्रयासों को सम्बल प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को इस खतरे से निपटने के लिए आगे आना चाहिए।
सामाजिक कार्यकर्ता तरुणा मिश्रा ने कहा कि वह नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए अपने प्रयासों को निरन्तर जारी रखेंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनवरी, 2025 तक ऊहल परियोजना चरण तीन से शुरू हो जाएगा विद्युत उत्पादनः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने किया ऊहल परियोजना के तृतीय चरण के जलाशय का निरीक्षण,   सॉवरन गारंटी के रूप में 85 करोड़ रुपए मौके पर ही स्वीकृत रोहित भदसाली। जोगिन्द्रनगर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जोगिन्द्रनगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित : विधायक संजय रत्न ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

तलवाड़ा/ ज्वालामुखी (राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। इस बाबत ज्वालामुखी विश्राम गृह में विकास कार्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए सुनिश्चित — DC अपूर्व देवगन

चंबा, 17 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि राजस्व संबंधी लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए सभी संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्था सुनिश्चित बनाएं । यह निर्देश आज उन्होंने उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर घर दस्तक जागरूकता अभियान : 13 अक्टूबर को सभी कॉलेजों में मनाया जाएगा समर्थ दिवस

एएम नाथ। धर्मशाला, 05 अक्तूबर। समर्थ 2024 के अंतर्गत चल रहे अभियान के तहत आज जिला सचिवालय में जिला कांगड़ा के 30 सरकारी डिग्री कॉलेजों के आपदा प्रबंधन समन्वयकों की एक बैठक का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!