विधवा और अन्य एकल नारियों को मकान निर्माण के लिए मिलेंगे 3-3 लाख रुपये – हमीरपुर में 52,711 लोगों को मिल रही है सामाजिक सुरक्षा पेंशन : सुरेश कुमार

by
विधायक ने अधिकारियों को दिए इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
रोहित जसवाल।  हमीरपुर 13 फरवरी। जिला कल्याण समिति की बैठक वीरवार को विधायक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर सुरेश कुमार ने कहा कि यह विभाग सबसे महत्वपूर्ण विभाग है, क्योंकि यह समाज के गरीब, जरुरतमंद और कमजोर वर्गों के उत्थान, कल्याण एवं सशक्तिकरण से संबंधित है तथा इसके माध्यम से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस वित्त वर्ष में जिला हमीरपुर को इस विभाग के तहत लगभग 71.23 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था, जिसमें से लगभग 69 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। जिला में इस समय 52,711 पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है तथा पेंशन का कोई भी मामला लंबित नहीं है। उन्होंने ग्राम पंचायतों में लंबित इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि की लाभार्थियों के आवेदनों के संबंध में सभी औपचारिकताएं पूर्ण करके तुरंत जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए।
सुरेश कुमार ने बताया कि जिला में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के 99 परिवारों को मकान के निर्माण के लिए कुल 1.48 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि वह मकान निर्माण के अन्य लंबित मामलों की सूची ग्रामीण विकास विभाग के साथ भी साझा करें, ताकि इन आवेदकों को पीएम आवास योजना से लाभान्वित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि विधवा और एकल नारियों के लिए मुख्यमंत्री ने मकान निर्माण हेतु डेढ़ लाख के बजाय 3-3 लाख रुपये का विशेष प्रावधान किया है। जिला में इसके लिए केवल 19 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी अधिकारी इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि सभी जरूरतमंद महिलाओं को लाभान्वित किया जा सके।
सुरेश कुमार ने कहा कि अनुवर्ती कार्यक्रम योजना के तहत एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के कारीगरों को उपकरणों एवं औजारों के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। इसमें सिर्फ सिलाई मशीनों के बजाय अन्य उपकरण एवं औजार भी शामिल करने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। इसी प्रकार, विभाग की मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना में कई अन्य व्यावसायिक कोर्स शामिल करने का सुझाव भी सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इसमें कौशल विकास निगम, आईटीआई एवं अन्य संस्थानों का सहयोग भी लिया जा सकता है। बैठक में अंतरजातीय विवाह पुरस्कार योजना, दिव्यांग विवाह अनुदान योजना, दिव्यांग छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना और आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा भी की गई।
इस अवसर पर उपायुक्त अमरजीत सिंह ने विधायक का स्वागत किया तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से अवगत करवाया। जबकि, जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल ने इन योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में एडीएम राहुल चौहान, सभी एसडीएम, अन्य विभागीय अधिकारी, समिति के गैर सरकारी सदस्य नगर परिषद नादौन के अध्यक्ष शम्मी सोनी, खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक मंडल के सदस्य विक्रम शर्मा और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी की दवा कंपनी पर छापा पंजाब पुलिस का : कथूनांगल में कार से बरामद ट्रामाडोल की 50 हजार गोलियां को लेकर बड़ी कारवाई

रोहित जस्वाल।  बद्दी/ अमृतसर :  बद्दी स्थित दवा उद्योग में पजांब पुलिस और दवा नियामक के अधिकारियों की एक टीम ने नशीली दवाओं के मामले को लेकर छापामारी की। बीते रविवार को अमृतसर के कथुनांगल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार का बड़ा फैसला :16 साल से कम उम्र के स्टूडेंट्स नहीं जा सकेंगे कोचिंग : आदेशों की अवहेलना करने वालों पर एक लाख रुपए तक का जुर्माना वसूला जाएगा, कोचिंग सेंटर का रजिस्ट्रेशन रद्द भी हो सकता

नई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए कोचिंग सेंटरों पर नकेल कसी है। सरकार ने निजी शिक्षण संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन्स जारी करते हुए आदेश दिया है कि 16...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के स्कूलों में 305 अंग्रेजी शिक्षकों की नियुक्ति, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश : पांच साल के अनुबंध पर मिलेगी तैनाती, 30 हजार रुपये मासिक मानदेय निर्धारित

पांच दिन के भीतर ज्वाइनिंग अनिवार्य, नियमित सरकारी सेवा का नहीं मिलेगा लाभ एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने सीबीएसई से संबद्ध राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 305 अंग्रेजी शिक्षकों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गगनदीप रंधावा आत्महत्या मामला : पूर्व मंत्री भुल्लर समेत 3 के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज…जानिए FIR में क्या क्या दर्ज है !

अमृतसर, 22 मार्च :  पंजाब राज्य भंडारण निगम के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के आत्महत्या के मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री लाल सिंह भुल्लर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस कमिश्नरेट के रणजीत...
Translate »
error: Content is protected !!