Una News सुबह 7 से सायं 3 बजे तक डलेंगी वोट …पंचायती राज चुनावों के लिए जिला ऊना पूरी तरह तैयार, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर व्यापक प्रबंध

by
पहले चरण में 86 पंचायतों के लिए होगा मतदान,  मतदान के लिए पहचान पत्र या स्वीकृत दस्तावेज साथ लाना जरूरी – उपायुक्त
रोहित जसवाल। ऊना, 25 मई। जिला ऊना में पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। जिला में कल(मंगलवार) को प्रथम चरण में होने वाले चुनावों को लेकर पोलिंग पार्टियों अपने गंतव्य स्थलों के लिए रवाना हो चुकी हैं।
जिला में पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक चरण में मतदान प्रक्रिया प्रातः 7 बजे से आरंभ होकर सायं 3 बजे तक चलेगी। मतदान संपन्न होने के उपरांत संबंधित पंचायतों के निर्धारित केंद्रों पर प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड सदस्यों के मतपत्रों की मतगणना की जाएगी।
इसके अतिरिक्त जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के लिए डाले गए मतों की गणना 31 मई को निर्धारित मतगणना केंद्रों पर की जाएगी। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं।
प्रथम चरण में यहां होंगे चुनाव
जिला ऊना में पहले चरण में 26 मई को सभी उप मंडलों की कुल 86 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इनमें उपमंडल अम्ब की 19, बंगाणा की 19, गगरेट की 14, ऊना की 18 तथा हरोली की 16 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
Una Election News
तीन चरणों में कुल 3,78, 021 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला ऊना में कुल 3,78,021 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 1,90,767 पुरुष, 1,87,252 महिला तथा 2 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला में कुल 249 पंचायतों में से अब 244 पंचायतों में चुनाव होंगे। जिला में कुल 2,139 पंचायत पदाधिकारियों का निर्वाचन किया जाना था, जिनमें से 706 प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब शेष 1,433 पदों के लिए मतदान करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला की 5 पंचायतें पूर्ण रूप से निर्विरोध चुनी गई हैं, जिनमें पंडोगा लोअर, जाखेवाल, बीनेवाल, उदयपुर तथा बोहरू पंचायत शामिल हैं।
जिला में 4,049 प्रत्याशी चुनावी रण में
उपायुक्त ने बताया कि जिला ऊना में कुल 4,049 प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए चुनावी रण में मौजूद हैं। इनमें 45 जिला परिषद सदस्य, 416 पंचायत समिति सदस्य, 849 प्रधान, 930 उपप्रधान तथा 1,809 वार्ड सदस्य शामिल हैं।
संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान बूथ
जिला ऊना के तमाम मतदान बूथों में से 669 मतदान बूथ संवेदनशील और अति संवेदनशील की श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं। वहीं, जिला के सभी मतदान केंद्रों में से 149 मतदान केंद्र संवेदनशील और अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं। इनमें 93 संवेदनशील और 56 अति संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल हैं।
इसके अलावा जिला में 101 मतगणना केंद्र संवेदनशील और अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं। इनमें 64 मतगणना केंद्र संवेदनशील और 37 अति संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। साथ ही, जिला परिषद और पंचायत समिति के 5 मतगणना केंद्रों को भी संवेदनशील और अति संवेदनशील की श्रेणी में चिन्हित किया गया है।
पहचान प्रमाण पत्र लाना रहेगा अनिवार्य
उपायुक्त ने बताया कि मतदान वाले दिन मतदाताओं को अपनी पहचान के लिए वोटर आईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। यदि किसी मतदाता के पास वोटर आईडी कार्ड उपलब्ध नहीं है तो निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 17 वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज को प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। इनमें पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेंस, आयकर पहचान पत्र, राज्य/केन्द्र सरकारध्सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारिययों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, किसान पासबुक अथवा बैंक डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, राशन कार्ड, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, छात्र पहचान पत्र, सम्पत्ति संबंधी कागजात जैसे पट्टा, पंजीबद्ध अभिलेख, शस्त्र लाईसेंस, परिवहन अधिकारी द्वारा जारी कंडक्टर लाईसेंस, पेंशन अभिलेख, जैसे भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक अथवा पीपीओ, भूतपूर्व सैनिक की विधवा अथवा आश्रित को जारी प्रमाण पत्र, रेलवे या बस पास, अक्षम प्रमाण पत्र, स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र और आधार कार्ड शामिल हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनाथ बच्चों की शिक्षा व सहायता के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना सरकार का महत्वपूर्ण कदम

अनाथ बच्चों की सहायता के लिए जिला चंबा सुख आश्रय कोष में अधिक से अधिक दान करें जिलावासी : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  अनाथ बच्चों की सहायता व शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चालान 2 पे’ से मौके पर ही होगा डिजिटल भुगतान : एचआरटीसी को मिलेंगी 1500 नई ई-बसें ऊना और नालागढ़ में पूरी तरह इलेक्ट्रिक बस संचालन के निर्देश

शिमला । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए ऊना जिले तथा नालागढ़ स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) कार्यालय को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बसों से संचालित करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव के पहले ही विपक्ष ने मान ली है हार, जीत का अंतर बढ़ाने के लिए बढ़ चढ़ कर करें वोट : जयराम ठाकुर

कांग्रेस  कोई टिकट बदल रहा है, कोई टिकट लौटा रहा है तो कोई लड़ने से भाग रहा एएम नाथ। सोलन/परवाणू :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के पास भारत को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस हर गतिविधि पर रखेगी पैनी नजर : बॉर्डर एरिया में सुरक्षा व्यवस्था को बनाया जाएगा मजबूत: डीसी

उपायुक्त ने इंदौरा में लिया चुनावी तैयारियों का जायजा। पुलिस चेकपोस्ट तथा अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण इंदौरा(धर्मशाला)  3 अप्रैल: उपायुक्त हेम राज बैरवा ने आज मंगलवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!