Hoshiarpur News : जेजों से माहिलपुर रोड और नंगल से गढ़शंकर रोड पर माइनिंग मटेरियल ले जाने वाले टिप्पर/ट्रकों की आवाजाही शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक रहेगी

by

होशियारपुर, 25 मई : जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए जिले के गांव जेजों से माहिलपुर रोड और नंगल से गढ़शंकर रोड पर माइनिंग मटेरियल ले जाने वाले टिप्पर/ट्रकों को केवल शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक आवाजाही की अनुमति देने के आदेश जारी किए हैं और इस समय के अलावा इन सड़कों पर माइनिंग मटेरियल ले जाने वाले टिप्पर/ट्रकों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

Hoshiarpur Garhshankar Mahilpur News

जारी आदेशों के अनुसार जिला प्रशासन के ध्यान में आया है कि जिला होशियारपुर में पड़ते माहिलपुर रोड और नंगल से गढ़शंकर रोड पर माइनिंग मटेरियल ले जाने वाले टिप्पर/ट्रकों के कारण सड़कों पर हादसे हो रहे हैं, जिनके कारण जान-माल का नुकसान होता है। इसलिए जनहित को ध्यान में रखते हुए इन सड़कों पर माइनिंग मटेरियल ले जाने वाले टिप्पर/ट्रकों की आवाजाही को समयबद्ध तरीके से चलाने की आवश्यकता है। डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार उप पुलिस कप्तान, गढ़शंकर यह सुनिश्चित करेंगे कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा टिप्पर/ट्रकों की ओवरस्पीड की जांच की गई है। रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, होशियारपुर इन आदेशों के मद्देनजर ओवरलोडिंग और अन्य नियमों के उल्लंघन संबंधी जांच और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। कार्यकारी इंजीनियर, ड्रेनेज-कम-जिला माइनिंग अधिकारी, होशियारपुर अंतर-राज्यीय चेक पोस्टों पर 24X7 निगरानी सुनिश्चित करेंगे और इसके साथ ही चेक पोस्ट पर भार तौलने वाले कांटे का उपयोग करके ओवरलोडेड टिप्परों की जांच और उन पर बनती कार्रवाई अमल में लाएंगे। ये आदेश 20 जुलाई 2026 तक लागू रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

केंद्रीय गृह गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द ही दौरा करेंगे पूरे पंजाब का

अमृतसर : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह गृहमंत्री अमित शाह जल्द ही पूरे पंजाब का दौरा करेंगे। यह जानकारी पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि वह पंजाब...
article-image
पंजाब

तीन पंजाबियों की मौत, तीसरी मंजिल से कूदी गर्भवती सहित चार गंभीर : ब्रैम्पटन में मकान में लगी आग

कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में बानस वे (Banis Way) स्थित एक किराये के घर में गुरुवार देर रात लगी भीषण आग में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि गर्भवती महिला समेत चार लोगों...
article-image
पंजाब

मेरे पुत द सिवा भी ठंडा नही होया : मैं इलेक्शन नही लड़ना

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने चुनाव लडऩे को लेकर किया इनकार मानसा : ‘अभी तो मेरे बेटे की चिता की आग भी ठंडी नहीं हुई। मेरा चुनाव लडऩे का कोई मनोरथ नहीं...
article-image
पंजाब

जीआरपी ने पकड़ी नशे की खेप : लुधियाना के ढंडारी स्टेशन पर यात्री से एक किलो 200 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार

 पंजाब में नशा बड़ी समस्या है। युवा वर्ग नशे के दलदल में फंस मौत के मुंह में जा रहा है। भरी जवानी में कई घरों के चिराग बुझ रहे हैं। सरकार, स्थानीय प्रशासन और...
Translate »
error: Content is protected !!