मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम ठाकुर

by

विधान सभा परिसर में प्रदर्शन कर पूर्व सरकार की योजनाएं बहाल करने की माँग की

लोग बिना इलाज के जान गवां रहे हैं और मुख्यमंत्री साज़िश कर रहे हैं

विजिलेंस के अधिकारियों पर केस बनाने का दबाव बना रहे हैं मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर में प्रदर्शन कर सुक्खू सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाजी की और पूर्व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बहाल करने की माँग की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पूर्व सरकार की योजनाओं को बंद करके बदले की राजनीति कर रही है। मुकदमे करके, साज़िशें करके, सब कुछ बंद करने के एजेंडे पर काम कर रही है।
आज मुख्यमंत्री ने नौकरी के मामले में कह दिया कि हम नौकरी नहीं दे सकते हैं। जब दे नहीं सकते तो गारंटी क्यों दी? कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता कसमें खाकर कहते थे—पक्की नौकरी मिलेगी, पेंशन वाली नौकरी मिलेगी, ठूंजा साल वाली मिलेगी। हमने पूरा होमवर्क कर लिया है। हमने सारी तैयारी कर ली है। सत्ता में आते ही पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां निकाल दी जाएंगी। अब जब सत्ता से जाने की बारी आई तो कह रहे हैं कि नौकरियां नहीं दे पाएंगे। आखिर क्या तैयारी की थी? प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, सबको ठगने के लिए कांग्रेस ने यह चाल चली थी। अब नक़ाब उतर रहा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि आज तक हिमाचल में ऐसी सरकार नहीं देखी, जो अपने विपक्षियों और प्रदेश के लोगों को परेशान करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। सहारा पेंशन देने के बजाय लाभार्थियों को मृत दिखा रही है। वृद्धा पेंशन देने के बजाय वेरिफिकेशन और केवाईसी के नाम पर उनके नाम काटे जा रहे हैं। लोगों को इलाज न मिल सके, इसके लिए हिमकेयर का भुगतान रोक दिया। हिमकेयर को बदनाम अलग से कर रहे हैं।
वह किसी दिन सदन में कहते हैं कि 1100 करोड़ का घोटाला हुआ है, लेकिन जब हमने उनके झूठ को सामने लाया और बताया कि अभी तक हिमकेयर में इतना खर्च नहीं हुआ, तो कहा कि 100 करोड़ का घोटाला हुआ है। मुख्यमंत्री ने विजिलेंस को साफ़ निर्देश कर दिया है कि हर हाल में भाजपा के नेताओं के ख़िलाफ़ केस बनाओ। चाहे जैसे, क्योंकि मैंने झूठा आरोप लगा दिया है तो मेरे आरोप को सही साबित करने के लिए केस बनाओ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की करतूतों का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि वह विपक्ष को बदनाम करने के लिए राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया और पूरी कोशिश की कि सदन की कार्यवाही का वीडियो न दिया जाए। आज सदन का वह वीडियो आ गया और मुख्यमंत्री का झूठ बेनकाब हो गया है। अब उन्हें माफ़ी माँगनी चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोग इलाज के बिना मर रहे हैं और मुख्यमंत्री साज़िश कर रहे हैं। आज भी मीडिया से यह पता चला है कि पालमपुर में एक व्यक्ति की जान इसलिए चली गई, क्योंकि निजी अस्पताल में वह डेढ़ लाख रुपये जमा नहीं कर पाया। हिमकेयर निजी अस्पताल में बंद है, इसलिए स्टेंट नहीं डाला जा सका। सिर्फ़ डेढ़ लाख रुपये के लिए एक व्यक्ति की जान चले जाना कितना पीड़ादायक है, यह शब्दों में भी बयान नहीं हो सकता है। यह इकलौता केस नहीं है, ऐसे मामले आए दिन हो रहे हैं। कभी किसी को इलाज नहीं मिलता तो कभी किसी को दवाई और सर्जिकल सामान नहीं मिलता और लोग कष्ट उठाते हैं। मुख्यमंत्री को एक बार सोचना अवश्य चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

वाल्मीकि सभा ने निकाली शोभा यात्रा, सीपीएस किशोरी लाल ने की शिरकत

कांगड़ा 27 अक्तूबर। मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल शुक्रवार को वाल्मीकि सभा कांगड़ा द्वारा आयोजित बाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे। यहां पहुंचने पर सीपीएस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑर्डर को पढ़ेंगे और विचार-विमर्श कर फैसला लेंगे : मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा हाईकोर्ट ने DGP संजय कुंडू और कांगड़ा की SP शालिनी अग्निहोत्री को मौजूदा पोस्टिंग से हटाने के आदेश के मामले में

शिमला : दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में अहम बैठक हुई। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, उनके कैबिनेट सहयोगी और मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित, 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार पंजीकरण पर विशेष ज़ोर

रोहित जसवाल।  ऊना, 17 जून। जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आज (मंगलवार) को अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेन्द्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में उनके चैंबर में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवजात शिशुओं को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है : लिवासा अस्पताल, होशियारपुर

रोहित जसवाल।  होशियारपुर: “मातृ आयु में वृद्धि, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया और अपर्याप्त प्रसवपूर्व मॉनिटरिंग जैसी जीवनशैली से संबंधित स्थितियां उच्च जोखिम वाले गर्भधारण में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता हैं।“ गुरुवार को लिवासा अस्पताल , होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!