गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानिया

by

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए सरकार कृतसंकल्प
एएम नाथ । धर्मशाला, 25 अगस्त: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आने वाले गगल के सभी प्रभावितों के पुनर्वास के लिए हिमाचल सरकार कृतसंकल्प है। मुख्यमंत्री तथा उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आने वाले परिवारों को आश्वासन दिया गया है कि उन्हें उनका हक दिलवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सरकार ने विधानसभा में करीब 60 से 70 परिवारों अब उचित मुआवजे के साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आरएंडआर) का लाभ भी देने का सरकार ने आश्वासन दिया है। पठानिया ने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में सरकार की ओर से जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित परिवारों को उनका उचित हक दिलाने के लिए सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को नियमानुसार मुआवजा देने के साथ आरएंडआर का लाभ भी सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गगल परिवारों जो लंबे समय से सरकारी अथवा पंचायत द्वारा देय भूमि पर रह रहे हैं। एयरपोर्ट विस्तार के कारण इन परिवारों के सामने विस्थापन की स्थिति पैदा हुई है, लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजे और पुनर्वास का लाभ नहीं मिल पाया है।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार प्रदेश के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजना है और इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। अधिकांश प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जा चुका है, जबकि गगल क्षेत्र एयरपोर्ट विस्तार से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले इलाकों में शामिल है।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ये परिवार दशकों से गगल में रह रहे हैं और क्षेत्र की सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं के कारण प्रभावित होने वाले किसी भी परिवार को बीच मझधार में नहीं छोड़ा जा सकता। सरकार का दायित्व है कि प्रभावितों को कानून एवं नियमों के तहत उनका अधिकार मिले।
पठानिया ने कहा कि शेष प्रभावित परिवारों की समस्याओं को भी सरकार संवेदनशीलता के साथ देख रही है। सरकार की ओर से अब सदन में दिए गए आश्वासन से इन परिवारों को अपने भविष्य को लेकर बड़ी राहत मिली है।
उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और पात्र परिवारों को मुआवजे के साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िला के ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रमों की तिथियां पुनः निर्धारित

सोलन :   ज़िला में आयोजित होने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तिथियों को कुछ अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत पुनः निर्धारित किया गया है। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने ज्वाली और नूरपुर में बरसात से हुई क्षति का संज्ञान लिया, पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन भी उनके साथ रहे : नियांगल में प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी दुश्वारियों को जाना

धर्मशाला, 22 अगस्त। उपायुक्त काँगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज मंगलवार को ज्वाली और नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर वहां बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने ज्वाली और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 से 17 लाख की हो रही सलाना आमदनी :युवाओं के लिए बने आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

धर्मशाला 02 नवंबर। सरकार से सिंचाई सुविधा के लिए उपदान पर मिले बोरवेल, स्प्रिंकल सिंचाई की सुविधा तथा पॉली हाउस तथा पावरग्रिड ने किसानों की जिंदगी में स्वाबलंबन के नए आयाम स्थापित किए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पीएम स्वनिधि योजना अहम : नीरज नैयर

चंबा में पीएम स्वनिधि महोत्सव आयोजित, उत्कृष्ट स्ट्रीट वेंडरों को किया सम्मानित सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: विधायक नीरज नैयर एएम नाथ। चंबा :  नगर परिषद चंबा के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय...
Translate »
error: Content is protected !!