जटकरी पंचायत के गांव दुफेई में किया गया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

by

चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं गतिबिधियों सहित मुफ्त फोन सेवा 1098 की विस्तार से दी गई जानकारी

सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग, बाल-मजदूरी, बाल-विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा

एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा चंबा उपमंडल की पंचायत जटकरी के गांव दुफेई में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित ग्रामवासियों को चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा में कार्यरत केस वर्कर काजू राम द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी व मुफ्त चाइल्ड हेल्पलाइन फोन सेवा 1098 के माध्यम से नशे की लत में पड़े, जन्म पंजीकरण से वंचित, अनाथ, अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल-विवाह से ग्रसित, बाल-मजदूरी से ग्रसित, छेड़छाड़ से पीड़ित, घरेलू हिंसा से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
अभिभावकों को बताया गया कि वे अपने बच्चों के साथ हर अच्छी बुरी बात पर चर्चा करें और उचित संवाद बनाए रखें। कार्यक्रम में बताया गया कि यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया या अन्य माध्यम नाबालिग बच्चों को मानसिक परेशान, ब्लैकमेल या बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे किसी भी रूप में नजर अंदाज ना किया जाए। इसके साथ बाल तस्करी, नशे की बुराई व सोशल-मीडिया के इस्तेमाल के संबंध में भी चर्चा की गई व सोशल मीडिया के लाभ एवं हानि के बारे में बताया गया। सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग के संबंध में भी गंभीरता से चर्चा की गई।
बाल-विवाह व बाल मजदूरी की बुराई और इसके कारण स्वास्थ्य पर पढ़ने वाले कुप्रभावों एवं कानूनी कार्यवाही के संबंध में भी विशेष रूप से जागरूक किया गया। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि बच्चों से जुड़ी किसी भी तरह की संवेदनशील जानकारी के संबंध में सूचना देने वाले की जानकारी पूर्णतया गुप्त रखी जाती है। जिसके लिए सूचनाकर्ता स्वयं भी कंट्रोल रूम में उसकी जानकारी को सार्वजनिक न करने की हिदायत दे सकता है। जिसका चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा पूर्णतया पालन किया जाता है। कार्यक्रम में 10 वयस्क व 5 बच्चे मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जानिए- अमेरिका में कैसे करवाए जाते राष्ट्रपति चुनाव और कैसे होती वोटों की गिनती

संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में बस दो दिन बाकी है और कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप अपने चुनाव अभियान को महत्वपूर्ण स्विंग राज्यों पर केंद्रित कर चुके हैं, जहां का एक एक...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के बीत इलाके के पहाड़ियों को निगल गया खनन माफिया : निमिषा मेहता

खनन माफिया बेलगाम, गांववासियों की शिकायत के बावजूद नही हो रही कोई कार्यवाही ; निमिषा मेहता। गढ़शंकर, 26 सितंबर :गढ़शंकर के बीत इलाके की जिले रोपड़ के साथ लगती पहाड़ियों में हो रही अवैध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव के पहले ही विपक्ष ने मान ली है हार, जीत का अंतर बढ़ाने के लिए बढ़ चढ़ कर करें वोट : जयराम ठाकुर

कांग्रेस  कोई टिकट बदल रहा है, कोई टिकट लौटा रहा है तो कोई लड़ने से भाग रहा एएम नाथ। सोलन/परवाणू :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के पास भारत को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव अवधि के दौरान हथियारों के प्रदर्शन एवं आवागमन पर पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंध : मुकेश रेपसवाल

ज़िला दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत जारी किए आदेश एएम नाथ। चम्बा : जिला दंडाधिकारी चम्बा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम...
Translate »
error: Content is protected !!