मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम और नारी सेवा सदन में मिठाई और उपहार बांटे

by
एएम नाथ। शिमला :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के समीप बालिका आश्रम का दौरा कर वहां रह रहे बच्चों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने आश्रम की बालिकाओं को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं और उनके सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं को मिठाई और उपहार भी वितरित किए।
श्री सुक्खू ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों कर शिक्षा और देखभाल के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना शुरू की है। इसके अंतर्गत 27 वर्ष की आयु पूरा होने तक इन बच्चों की पढ़ाई समेत अन्य सभी खर्चांे को एक अभिभावक के रूप में सरकार पूरा कर रही है। ये बच्चे हमारे समाज का हिस्सा हैं और प्रदेश के संसाधनों पर उनका पूरा अधिकार है इसलिए उनके लिए यह योजना लाका सरकार ने कोई एहसान नहीे किया हैै।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरा होने के बाद भी सरकार इन बच्चों की उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा का पूरा खर्च उठाएगी। उनकी फीस के साथ-साथ हाॅस्टल व वस्त्रों का खर्च सरकार वहन करेगी तथा उन्हें 4 हजार रुपये हर माह भत्ते के रूप में भी प्रदान किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार हर संभव कोशिश कर रही है कि अपने माता-पिता को खोने वाले ये बच्चे आत्मनिर्भर बन सकें और आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत करें।
श्री सुक्खू ने कहा कि आश्रम की बालिकाओं को देश भ्रमण का अवसर भी प्रदान किया जा रहा है। 16 बालिकाओं को कुछ समय पूर्व भ्रमण पर भेजा गया था और अब अन्य बालिकाओं को भेजा जाएगा ताकि भ्रमण के साथ-साथ उनके ज्ञान और आत्मविश्वास की वृद्धि हो सके।
उन्होंने कहा कि इन बच्चों के विवाह के लिए राज्य सरकार ने दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया है। इसके अलावा, जिनके पास अपनी जमीन है लेकिन मकान नहीं है, उन्हें भी तीन लाख रुपये की मदद देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इन बच्चों को और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
आश्रम की बालिकाओं ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
मुख्यमंत्री ने बाद में मशोबरा स्थित नारी सेवा सदन भी गए और वहां रह रहीं महिलाओं को मिठाइयां व उपहार बांटे तथा दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*ऊना में सांख्यिकीय सुदृढ़ीकरण योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित : अभिषेक जैन बोले ….विभागीय आंकड़े नीति निर्धारण और योजनाओं के फंड आवंटन में निभाते हैं अहम भूमिका*

सांख्यिकीय अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों, आंकड़ों की सटीकता और समयबद्धता पर दिया जोर एएम नाथ।  एएम नाथ।  ऊना, 29 सितंबर। सांख्यिकीय सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत आज(सोमवार) को ऊना में यूज़र्स-प्रोड्यूसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 बागी विधायकों के प्रवक्ता बन घूम रहे जयराम ठाकुर : नंद लाल, भवानी सिंह

हिमाचल के 6 बागी विधायकों के प्रवक्ता बन घूम रहे जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला सातवें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने कहा है...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

न तो मोदी और न ही अमित शाह बचा पाएंगे….कांग्रेस की सरकार में असम के CM जेल में होंग…. CM हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को क्यों दिखाया ठेंगा

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी असम दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बुधवार को बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. साथ ही। कांग्रेस नेता गांधी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर खुले मन से करें आर्थिक सहयोग : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा में आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इस मौके पर सैनिक कल्याण विभाग ने उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा के अलावा उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!