न तो मोदी और न ही अमित शाह बचा पाएंगे….कांग्रेस की सरकार में असम के CM जेल में होंग…. CM हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को क्यों दिखाया ठेंगा

by

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी असम दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बुधवार को बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. साथ ही। कांग्रेस नेता गांधी ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला करते हुए कहा कि वो सीएम जेल जाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में असम में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को उखाड़ फेंकेगी और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में होंगे. राहुल गांधी के इस बयान पर सरमा ने भी पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि गांधी यह भूल रहे हैं कि वह खुद देश भर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में ज़मानत पर बाहर हैं।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ‘लिखकर ले लीजिए, हिमंत बिस्वा सरमा को जेल ज़रूर भेजा जाएगा’ ये वही शब्द थे जो विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने असम में कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति के साथ बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान कहे थे. वह सिर्फ़ यही कहने के लिए असम आए थे, और यह भूल गए कि वह ख़ुद देश भर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में ज़मानत पर बाहर हैं।

‘सीएम सरमा असम का राजा समझते हैं’

गुवाहाटी से 40 किलोमीटर दूर चायगांव में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में गांधी ने कहा, ‘आपके मुख्यमंत्री खुद को असम का राजा समझते हैं. और वह आपकी कमाई और ज़मीन अडानी और अंबानी को देने की कोशिश में चौबीसों घंटे लगे रहते हैं. लेकिन अगर आप उन्हें ध्यान से सुनेंगे, तो आपको उनकी आवाज़ में डर साफ़ दिखाई देगा।

‘एक दिन सीएम को भ्रष्टाचार का ब्यौरा देना पड़ेगा’

उन्होंने आगे कहा, ‘उन्हें पता है कि एक दिन कांग्रेस के शेर उन्हें पकड़कर जेल में डाल देंगे. उन्हें पता है कि एक दिन उन्हें अपने और अपने परिवार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का ब्यौरा देना पड़ेगा. आपका मुख्यमंत्री कुछ समय बाद जेल में होगा और न तो मोदी और न ही अमित शाह उसे बचा पाएंगे. यह जनता ही करेगी।

‘RSS भाई-भाई को आपस में लड़वा रहा है’

असम के एक दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल भी थे, जहां उन्होंने अगले साल की शुरुआत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, विधायकों और सांसदों के साथ बातचीत की. गांधी ने कहा कि देश में विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है. लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘एक तरफ आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) नफरत, हिंसा और फूट की विचारधारा फैला रहा है और भाई-भाई को आपस में लड़वा रहा है. दूसरी तरफ कांग्रेस की विचारधारा सत्य और अहिंसा, हाथ मिलाने और नफरत मिटाने की है।

राहुल गांधी को क्या है अंदेशा?

उन्होंने आगे कहा, ‘कांग्रेस असम में अगले चुनावों में भारी जीत हासिल करेगी. हमने गौरव गोगोई के नेतृत्व में राज्य में एक नई टीम बनाई है. मैं उन्हें उनके द्वारा शुरू किए गए काम के लिए बधाई देना चाहता हूं, इसका असर निकट भविष्य में दिखाई देगा.’ गांधी ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर बिहार में लाखों वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से हटाने का काम कर रही है. जिन लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं, वे गरीब, मजदूर, किसान और कांग्रेस तथा राष्ट्रीय जनता दल  के वोटर्स हैं।

मल्लिकार्जु खड़गे का बयान

उन्होंने अंदेशा जताते हुए कहा कि, ‘असम में भी ऐसा हो सकता है. लोगों को जागरूक होने और यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि वोटर लिस्ट्स सही हों और उनमें कोई हेराफेरी न हो.’ वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने भी सीएम सरमा पर निशाना साधा और यकीन दिलाया कि असम में पार्टी की सरकार बनने पर वे नौकरियां प्रदान करेंगे और सभी क्षेत्रों में हर तरफ तरक्की सुनिश्चित करेंगे।

मल्लिकार्जु खड़गे ने कहा, ‘असम में चाय बागान मज़दूरों को न्यूनतम मज़दूरी नहीं मिल रही है. मुख्यमंत्री को इसकी कोई परवाह नहीं है. मुख्यमंत्री को राज्य की जेलों का नवीनीकरण शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि अगले चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है और उन्हें जेल में समय बिताना पड़ेगा।

‘लोग डर, नफ़रत और भ्रष्टाचार से थक चुके हैं’

वहीं, असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि आगामी चुनाव में कड़ी टक्कर होगी और भाजपा तथा उसके सहयोगी दल सत्ता से बाहर हो जाएंगे, क्योंकि लोगों को यह एहसास हो गया है कि अगर वे असम में शांति चाहते हैं तो उन्हें कांग्रेस सरकार की जरूरत होगी. उन्होंने कहा, ‘लोग डर, नफ़रत और भ्रष्टाचार से थक चुके हैं. इस समय असम के आम लोगों, गरीबों, मज़दूरों और किसानों के पास अपनी ज़मीन नहीं है. असम में ज़मीन अब मामा (हिमंत बिस्वा सरमा), मामी (सरमा की पत्नी), अडानी और अंबानी के हाथों में है। भाजपा को डर है कि अगले साल जब कांग्रेस सत्ता में आएगी, तो उन्हें अपनी सारी ज़मीन का ब्यौरा देना पड़ेगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

705 नशीली गोलियां व 13 नशे के इंजेक्शन बरामद, महिला सहित चार लोगों से

माहिलपुर :   माहिलपुर पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों से 705 नशीली गोलियां व 13 नशे के इंजेक्शन बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार एसएसआई गुरनाम सिंह पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने विमल नेगी मौत मामले में दिल्ली में दर्ज की एफआईआर

एएम नाथ ।  हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत मामले में सीबीआई ने नई दिल्ली में एफआईआर दर्ज की है। हाईकोर्ट के आदेशों पर अब यह मामला न्यू शिमला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अरोड़ा टावर नवांशहर की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर सुखमणि साहिब जी का करवाया पाठ : कंवर अरोड़ा

गढ़शंकर। अरोड़ा टावर नवांशहर की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर कार्यालय में सुखमणि साहिब जी का पाठ करवाया गया। पिछले दो वर्षों में अनगिनत बच्चों के सपनों को साकार करने में सक्षम होने के...
article-image
पंजाब

कम्युनिटी हाल के निकट समाज सेवी सुमेश सोनी ठीक करवाया सीवरेज का टूटा ढक्कन

होशियारपुर : वार्ड नंबर 4 के तहत पड़ते मोहल्ला गौतम नगर में स्थित कम्युनिटी हाल के समीप गत दिनों से सीवरेज का एक ढक्कन टूटा हुआ था। जिसके कारण वहां आने वाले लोगों को...
Translate »
error: Content is protected !!