संजीव अरोड़ा की जगह मैं नहीं जा रहा हूं…. आपने कई बार मुझे भेज दिया राज्यसभा … अरविंद केजरीवाल ने खुद दिया बड़ा बयान

by

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि वो राज्यसभा नहीं जाएंगे। उन्होंने सोमवार (23 जून) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा जाने के सवाल पर कहा, ”राज्यसभा से कौन जाएगा?

उसपर फैसला आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) तय करेगी, लेकिन मैं नहीं जा रहा हूं. आपने कई बार मुझे भेज दिया है।

दरअसल, विपक्षी दलों का दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया केजरीवाल संजीव अरोड़ा की जगह राज्यसभा जाएंगे. राज्यसभा सदस्य अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम में हुए विधानसभा उप-चुनाव में जीत दर्ज की है. सोमवार (23 जून) को नतीजों की घोषणा हुई।

किसे मिले कितने वोट?

अरोड़ा को 35179 वोट मिले. वहीं दूसरे स्थान पर कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु रहे. पूर्व मंत्री आशु को 24542 वोट मिले. वहीं बीजेपी के जीवन गुप्ता को 20323 वोट मिले. 2022 के विधानसभा चुनाव में आप के गुरप्रीत गोगी ने लुधियाना पश्चिम सीट से जीत दर्ज की थी. उनके निधन के बाद ये सीट खाली हुई. इससे पहले 2012 और 2017 के चुनाव में आशु ने जीत दर्ज की थी. 2022 में गोगी ने आशु को हराया था।

आम आदमी पार्टी ने उप-चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया था. तभी से उनकी जगह राज्यसभा कौन जाएगा? इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही है।

संजीव अरोड़ा राज्यसभा से इस्तीफा देंगे

विधानसभा उप-चुनाव के लिए प्रचार के दौरान दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने वादा किया कि अगर अरोड़ा जीतते हैं तो उन्हें भगवंत मान सरकार में मंत्री बनाया जाएगा. ऐसे में अब जीत के बाद साफ है कि संजीव अरोड़ा राज्यसभा से इस्तीफा देंगे।

फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की हार के बाद अरविंद केजरीवाल को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी कि वो पंजाब से राज्यसभा जा सकते हैं. हालांकि अब उन्होंने खुद ही इसे खारिज कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

100 लड़कियों को रेप कर किया था ब्लैकमेल : अजमेर कांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, 5-5 लाख जुर्माना

रोहित भदसाली।अजमेर : देश के सबसे बड़े रेप और ब्लैकमेल कांड में कोर्ट ने आखिरकार अपना फैसला सुना दिया है। राजस्थान के अजमेर के बहूचर्चित रेप-ब्लैकमेलिंग मामले में 6 आरोपियों को कोर्ट ने दोषी...
article-image
पंजाब

डेढ़ लाख नकदी व सोना चांदी के गहने चोरी, ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, मामला दर्ज : मकान खरीदने के नाम पर ठगे 7 लाख:

ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, मामला दर्ज नाभा। थाना नाभा पुलिस ने ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनादेश, लोकतंत्र और संविधान की धज्जियाँ उड़ा रहे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनाव में ही सुक्खू सरकार ने कोर्ट से फ़ज़ीहत में पार कर लिया है दहाई का आंकड़ा अंकुश इंदोरिया के मामले में तल्ख टिप्पणी के बाद भी सरकार नहीं...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल सिंह ग्रिफ्तार : मोगा के गांव रोडे के गुरुद्वारा साहिब से पुलिस ने हिरासत में लिया, डिब्रूगढ़ की जेल भेजे जाने की संभावना

चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को मोगा पुलिस के गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को मोगा के गांव रोडे के गुरुद्वारा साहिब से...
Translate »
error: Content is protected !!