मुख्यमंत्री ने मंडियाला गाँव में हुए भीषण हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया

by

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता और घायलों के मुफ्त इलाज का ऐलान

चंडीगढ़/होशियारपुर : दलजीत अजनोहा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज होशियारपुर ज़िले के मंडियाला गाँव में हुए भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है, जिसमें एल.पी.जी. टैंकर में विस्फोट होने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।

इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की। उन्होंने अकाल पुरख से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में शाश्वत स्थान प्रदान करें और परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे ज़िला प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं और पूरी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।

भगवंत सिंह मान ने आगे बताया कि ज़िला प्रशासन को सभी घायलों के मुफ्त इलाज को सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेहटियाना पुलिस ने बिजली ट्रांसफार्मर से तेल व तांबा चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

मेहटियाना : एसएसपी सुरेंद्र लांबा आईपीएस के दिशा निर्देश एवं एसपी सरबजीत सिंह बाहिया डीएसपी शिव दर्शन सिंह निर्देशन एवं इंस्पेक्टर ऊशा रानी मुख्य अधिकारी थाना मोहटियाना ने चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना वीजा के अब इन 59 देशों में जा सकते हैं भारतीय : लिस्ट में सबसे नया नाम किस मुल्क का जुड़ा

बिना वीजा के अब इन 59 देशों में जा सकते हैं भारतीय, लिस्ट में सबसे नया नाम किस मुल्क का जुड़ा? और अब अधिक सुव्यवस्थित वीजा प्रक्रियाओं के साथ, वहां जाना बहुत आसान हो...
article-image
पंजाब

डॉ. रणबीर सहारा का भावपूर्ण गीत “जिस हाल च रखे रब्ब तू” एलायंस क्लब के कार्यक्रम में हुआ रिलीज़

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : प्रसिद्ध समाजसेवी और कलाकार डॉ. रणबीर सहारा की आवाज़ में गाया गया बहुप्रतीक्षित रूहानी गीत “जिस हाल च रखे रब्ब तू” को एलायंस क्लब के कार्यक्रम के दौरान सहारा कॉम्प्लेक्स में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिन झूठी गारंटियों कांग्रेस को हिमाचल में जिताया, उसने ही हरियाणा में हराया – जिस ईवीएम से मुख्यमंत्री बने, उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न उठा रहा हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर

राज्यसभा से लेकर लोकसभा के चुनावों  ने देख लिया है कि किसका गणित कितना मजबूत है मुख्यमंत्री की गणित और प्रशासन पर पकड़ दोनों कमजोर एएम नाथ। मंडी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!