मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की

by

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां लोक निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की विकासात्मक परियोजनाओं व निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को उन निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए जिनका कार्य 80 प्रतिशत से अधिक पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को ‘टेंडर फार्म’ की फीस के युक्तिकरण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विभागों की अन्य परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, सचिव वित्त डा. अभिषेक जैन, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण तथा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी विश्वविद्यालय का 5वां दीक्षांत समारोह 543 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान

बी बी एन, 28 मार्च (तारा) : बद्दी विश्वविद्यालय ऑफ इमर्जिंग साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी का 5वां दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 543 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में डिग्रियां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

29 जनवरी को बनेठी में होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, उद्योग मंत्री करेंगे अध्यक्षता

एएम नाथ। नाहन, 27 जनवरी-नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बनेठी में वन विभाग विश्राम गृह में 29 जनवरी, 2026 को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

142 बूथ का जिम्मा महिला कर्मचारियों को : विधानसभा चुनावाे में 5388409 मतदाता करेगे मतदान

शिमला । हिमाचल विधानसभा चुनाव में इस साल 5388409 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इसमें 2723000 पुरुष मतदाता और 26 लाख 61 हजार से ज्यादा महिला मतदाता शामिल हैं। 64593 सर्विस मतदाता हैं,...
हिमाचल प्रदेश

ड्राइविंग लाइसेंस टैस्ट 30 मार्च को

ऊना : एसडीएम ऊना ने जानकारी दी है कि 23 मार्च को वारिष के चलते रद्द किये गये ड्राइविंग लाइसेंस टैस्ट को अब 30 मार्च को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक...
Translate »
error: Content is protected !!