खाई में गिरने से 11 साल की बच्ची की मौत : ब्रेही में पेश आया हादसा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

by

एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत ब्रेही में ग्यारह वर्षीय लड़की की ढांक से गिरकर मौत हो गई। मृतका की पहचान मतो पुत्री प्यार चंद वासी गांव खलोट पोस्ट आफिस ब्रेही के तौर पर की गई है, जोकि छठी कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने सोमवार को मेडिकल कालेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने घटना की रपट रोजनामचे में डालकर विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार खलोट गांव की मतो गत रोज घर के समीप जंगल में लकड़ियां एकत्रित करने के लिए निकली थी। मगर रास्ते में पांव फिसलने के कारण गहरी ढांक से नीचे जा गिरी। इसी दौरान राह गुजरते ग्रामीणों ने ढांक में मतो को घायलावस्था में पड़ा पाया। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचित करने के साथ ही मतो को घायलावस्था में ढांक से उठाकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा भिजवाया। मगर मतो ने घाव की ताव को न सहते हुए बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मेडिकल कालेज पहुंचते ही चिकित्सकों ने मतो को मृत घोषित करार दे दिया। इसी बीच घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही गैहरा पुलिस चौकी से टीम ने मेडिकल कालेज पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के साथ ही कागजी औपचारिकताएं निपटाईं।
फिलहाल पुलिस ने आरंभिक जांच व परिजनों के बयान के आधार पर इस संदर्भ में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।
क्या बोले एसपी
एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और चंबा दिवस का संयुक्त रूप से होगा आयोजन : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

चंबा शहर की ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी को लेकर हेरिटेज वॉक होगी आयोजित ऐतिहासिक अखंड चंडी महल के दरबार हाल में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह एएम नाथ। चंबा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृष्णगढ़ उप तहसील को 35 वर्षों में नहीं मिला तहसील का दर्जा, 12 पटवार सर्कलों के लोग मायूस

नायब तहसीलदार का पद एक माह से रिक्त कुठाड़, 2 जुलाई (तारा) : जिला सोलन की सबसे पुरानी उप तहसील कृष्णगढ़ को 35 साल बीत जाने के बाद भी तहसील का दर्जा नहीं मिल पाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक्स सर्विसमैन कोटे के तहत टीजीटी भर्ती के लिए 23 जून को होगी काउंसलिंग

एएम नाथ। शिमला :  शिक्षा विभाग एक्स सर्विसमैन कोटे के तहत टीजीटी मैडीकल, नॉन-मैडीकल और आर्ट्स की भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए 23 जून को साढ़े 10 बजे शिक्षा निदेशालय में काउंसलिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हालात बदलेंगे एवं सरकार बदलेंगे : मुकेश अग्निहोत्री

पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना कांग्रेस की प्राथमिकता में ऊना : नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल के प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय का भाषा पर संयम नहीं है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!