मुख्यमंत्री ने सोलन में मॉडल करियर सेंटर और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के किए लोकार्पण

by
एएम नाथ।  सोलन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के जटोली में 5.32 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित मॉडल करियर सेंटर का उद्घाटन किया। यह केंद्र युवाओं को रोजगार से जुड़ी आधुनिक, समसामयिक और महत्त्वपूर्ण जानकारी तथा मार्गदर्शन प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा। इस केंद्र में करियर परामर्श, स्किल मैपिंग, साक्षात्कार की तैयारियां तथा सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार की जानकारी समय पर उपलब्ध होगी। यह प्रदेश सरकार की युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगा।
May be an image of 8 people and text
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 2.27 करोड़ रुपये की लागत से आबकारी एवं कराधान विभाग के नवनिर्मित कार्यालय का भी लोकार्पण किया। विभाग की दो शाखाओं के पुनर्गठन के बाद इस भवन में कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक कार्यालय और आमजन के लिए बैठने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नगर निगम सोलन द्वारा 44.99 लाख रुपये की लागत से निर्मित एनिमल बर्थ कन्ट्रोल (एबीसी) संेटर का भी उद्घाटन किया। यह सेंटर वैज्ञानिक तरीके से आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाएगा। इस केंद्र में आधुनिक ऑप्रेशन थियेटर और पशु चिकित्सा से सम्बंधित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। मुख्यमंत्री ने 53 लाख रुपये की लागत से निर्मित ‘सोलन वाटिका पार्क’ का भी लोकार्पण किया। यह पार्क शहरी क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और स्थानीय लोगों व पर्यटकों के मनोरंजन के लिए एक बेहतरीन स्थान सिद्ध होगा।
May be an image of 8 people, dais and text that says "骨 井 r"
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अर्जुन का पौधा भी रोपित किया।
मुख्यमंत्री ने सोलन क्षेत्र के लोगों को उन विकासात्मक परियोजनाओं के लिए बधाई देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से उनका जीवन और अधिक सुविधानजक होगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने क्षेत्र के लिए विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान सोलन क्षेत्र के विकास को तीव्र गति प्राप्त हुई है।
विधायक राम कुमार चौधरी, बावा हरदीप सिंह और सुरेश कुमार, बघाट कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अरूण शर्मा, जोगिन्द्रा सेंट्रल कॉप्रेटिव बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सोलन नगर निगम की महापौर उषा शर्मा, कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सेठी और शिव कुमार, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
.

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री राहत कोष में तीन करोड़ रुपये का अंशदान

शिमला : ग्रीनको फाउंडेशन के महाप्रबन्धक अनूप बनयाल ने गत सायं ग्रीनको फाउंडेशन की ओर से मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान के तहत नेत्र जांच शिविर आयोजित

ऊना 1 फरवरी: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान के 15वें दिन आज आईएस बस टर्मिनल ऊना में परिवहन विभाग व रोटरी क्लब ग्रेटर ऊना के संयुक्त तत्वाधान में यात्री व मालवाहन वाहन चालकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली व मुफ्त फोन सेवा 1098 से करवाया अवगत

पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चवाड़ी व प्राथमिक विद्यालय ओइल में आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग, बाल-मजदूरी, बाल-विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 मार्च को जगदी जोत गुरुद्वारा भूपनगर में विशाल भंडारा

बीबीएन, 3 मार्च (तारा) : बद्दी साई रोड पर वर्धमान चौक के समीप भूपनगर स्थित ऐतिहासिक जगदी जोत बाबा जवाहर सिंह जी महाराज गुरुद्वारा साहिब में हर वर्ष की भांति किया जाने वाला विशाल वार्षिक...
Translate »
error: Content is protected !!