मुख्यमंत्री ने होम स्टे इकाइयों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार करने के निर्देश दिए

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां राज्य में पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दस दिनों के भीतर होम स्टे इकाइयों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी विभागों के लिए यूजर फ्रैंडली ऑनलाइन पोर्टल तैयार करने के लिए सक्षम सॉफ्टवेयर कंपनियों की सेवाएं लेने के साथ साथ इस संदर्भ में टेंडर भी जारी किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिथिगृहों और विभिन्न विभागों के विश्राम गृहों में सभी भुगतान ऑनलाइन किए जाएं, जिसमें खाद्य बिलों का भुगतान आदि भी शामिल हो।
उन्होंने एशियन विकास बैंक और पर्यटन विकास बोर्ड परियोजनाओं के लिए नक्शे तैयार करने के लिए पेशेवर आर्किटेक्ट्स की सूची तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसे दस दिनों के भीतर विज्ञापित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रशासनिक औपचारिकताओं को पूरा करने में तेज़ी लाई जाए तथा इस प्रक्रिया को अधिक सरल बनाया जाए। उन्होंने पर्यटन निवेश प्रोत्साहन परिषद के प्रस्तावित नियमों में बदलाव करने का सुझाव भी दिया, जिस पर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि निर्माणाधीन होटलों पर भी पर्यटन निवेश प्रोत्साहन परिषद के नियमों के तहत विचार किया जाए।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की घाटे में चल रही इकाइयों के संचालन और रख-रखाव की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के निर्देश दिए ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सके।
बैठक में मुख्य सचिव संजय गुप्ता, प्रधान सचिव देवेश कुमार, पर्यटन निदेशक विवेक भाटिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अतुल हत्याकांड : सांप को दो दिन रखा गया था भूखा, फिर पत्नी ने कॉमन करैत सांप से था डसवाया

मेंरठ : हस्तिनापुर में निजी स्कूल संचालक अतुल कुमार पंवार की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। अतुल को उसकी पत्नी दामिनी ने कॉमन करैत सांप से डसवाया था। पैनल का गठन कर सांप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चल रहे विकास कार्यों की डीसी ने की समीक्षा, अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

ऊना :  चिंतपूर्णी मंदिर आयुक्त एवं जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। डीसी ने कहा कि उन्होंने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब हिमाचल सीमा पर निहंग सिखों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका : चालकों की इच्छा अनुसार पैसे लिए जा रहे थे और जिन्होंने ने मना किया उन्हें ऐसे ही जाने दिया गया

बिलासपुर :  हिमाचल सरकार की ओर से सीमाओं पर लगाए गए एंट्री टैक्स के विरोध में चल रहा गतिरोध अब उग्र रूप धारण करने लगा है। लंबे समय से चल रहे संघर्ष का कोई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सूचना आयुक्त एसएस गुलेरिया ने जागरूक किये अधिकारी : सूचना का अधिकार सरकार की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिये महत्वपूर्ण अधिनियम

पालमपुर, 22 फरवरी :- राज्य सूचना आयुक्त, एसएस गुलेरिया ने गुरुवार को संयुक्त कार्यालय परिसर पालमपुर में उपमंडल के जन सूचना अधिकारियों के साथ बैठक में सूचना के अधिकार अधिनियम और इसके प्रावधानों के...
Translate »
error: Content is protected !!