अंडर-19 बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हिमाचली बालाएं : दिल्ली में जारी राष्ट्रीय स्कूली खेलों में सराहनीय प्रदर्शन

by
एएम नाथ। हमीरपुर 31 जनवरी। नई दिल्ली में जारी अंडर-19 स्कूली खेलों में हिमाचल की लड़कियों ने बैडमिंटन स्पर्धा में सराहनीय प्रदर्शन किया है।
हिमाचली टीम के कोच भगवान दास, राजेंद्र शर्मा, अवनीश, मैनेजर ओंकार शर्मा, नीतू शर्मा और शेफ डी-मिशन बलवंत सिंह जोटा ने बताया कि प्रदेश की लड़कियांे की टीम ने अपने पूल में पहला स्थान हासिल करके प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हिमाचल की टीम ने मध्य प्रदेश को 2-0 से, इंडियन बोर्ड ऑफ स्कूल ऑर्गेनाइजेशन को 2-1, केंद्रीय विद्यालय संगठन 2-1 और प्री-क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ को 2-1 से हराया। क्वार्टर फाइनल में हिमाचल का मुकाबला तमिलनाडू से होगा। सभी मुकाबलों में प्रज्ञा वर्मा और गरिमा वर्मा का बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा। लड़कों ने भी शुरुआती दोनों मुकाबलों में उड़ीसा और छतीसगढ़ को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

राज्यसभा चुनाव मामला : दो हफ़्ते में मांगा जवाब – हिमाचल हाईकोर्ट ने खारिज की सांसद हर्ष महाजन की अपील

शिमला, 16 सितंबर । हिमाचल प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चुनाव को चुनौती देने में मामले में सोमवार को प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट से हर्ष महाजन को झटका...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवजोत सिद्धू एक बार फिर से क्रिकेट में वापिस : आईपीएल सीजन के लिए कमेंटरी करेंगे सिद्धू

चंडीगढ़  :  पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिद्धू एक बार फिर से क्रिकेट में वापिस करने जा रहे हैं। यह घोषणा मंगलवार को स्टार स्पोर्ट्स द्वारा की गई, जिसमें 22 मार्च से शुरू होने वाले...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला : 31 अक्तूबर से 5 नवम्बर तक मनाया जाएगा, तैयारियां पूरी

एएम नाथ : नाहन :  हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला इस वर्ष 31 अक्तूबर से 5 नवम्बर, 2025 तक पूरे पारंपरिक और भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। मेले की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आपको शहीद मान लिया हैँ आप अनशन खोल ले – खाप नेताओं खापो नें डल्लेवाल से किया आग्रह

चंडीगढ़ । किसान आंदोलन अब भी शांत नहीं हुआ है। लगातार किसानों को लेकर कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। वहीँ अब किसान आंदोलन के चलते चंडीगढ़ के किसान भवन में हरियाणा...
Translate »
error: Content is protected !!