मुख्यमंत्री मान की पत्नी गुरप्रीत कौर मान की उपस्थिति में मार्केट कमेटी के चेयरमैन का बलदीप सिंह ने पद संभाला

by

गढ़शंकर l मार्केट कमेटी गढ़शंकर के नए चेयरमैन बलदीप सिंह के ताजपोशी समारोह के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी गुरप्रीत कौर मान की उवस्थिति में पद संभाला। इस दौरान डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

गुरप्रीत कौर मान ने उपस्थिति को सबोंधित करते हुए कहा कि बलदीप सिंह ने लंबे समय से पार्टी कार्यकर्ता के रूप में लोगों की ईमानदारी से सेवा की है। उनके जनहित के कार्यों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि एक आम कार्यकर्ता से चेयरमैन तक का सफर आम आदमी पार्टी की सरकार में संभव हुआ है, क्योंकि यह सरकार केवल आम लोगों की है, जिन्होंने पंजाब और पंजाबियत की सेवा के लिए सच्चे दिल से कसम खाई है।

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने भी बलदीप सिंह को चेयरमैन बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि आम आदमी की सरकार आम लोगों की सेवा के लिए समर्पित है और पंजाब के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

इस समारोह में विधायक दसूहा करमबीर सिंह घुम्मण, नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला, डिप्टी स्पीकर रौड़ी ओएसडी चरणजीत सिंह चन्नी, सरपंच संजय पिपलीवाल, सहित कई जिला और ब्लॉक स्तर के नेता, पंच-सरपंच व अन्य गणमान्य मौजूद रहे। क्षेत्र के लोगों ने भी बलदीप सिंह को चेयरमैन बनाए जाने पर खुशी जताई और पार्टी की नीतियों पर भरोसा व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्कूल के समीप सीवरेज के गंदे पानी ने तालाब का रूप धारण किया : इसी रोड पर हस्पताल जाने वाले मरीजों और स्कूल जाने वाले छात्रों को आती दिक्कत

गंदे पानी से कोई भी घातक बीमारी बच्चो को कर सकती है ग्रस्त, गणमान्य लोगों को ओर से तुरंत सीवरेज डालने की मांग की होशियारपुर/दलजीत अजनोहा डी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल व सतलुज अस्पताल...
article-image
पंजाब

भाजपा पार्षद सुरिंदर पाल भट्टी के आरोपों का स्थानीय विधायक से स्पष्ट जबाब चाहते हैं होशियारपुर के लोग : तीक्ष्ण सूद

जिम्पा बतायें कि पुरानी भर्ती पर नए कर्मचारी रखे जा रहें हैं या नहीं ? होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब

रणजीत बब्बर की पुस्तक दगदे बोल का विमोचन

गढ़शंकर। दोआबा सहित सभा द्वारा रणजीत सिंह बब्बर की पुस्तक दगदे बोल की गांव सदर पुर में पुस्तक का विमोचन किया गया। जिसमें पंजाब भर से आए कवियों ने हिस्सा लिया तथा कवि सम्मेलन...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने पीएसपीसीएल के हेड कैशियर को 50,000 रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो  ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान सोमवार को पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) कार्यालय, सब डिवीजन साउथ, अमृतसर में तैनात हेड कैशियर दविंदर सिंह को 50,000...
Translate »
error: Content is protected !!