मुख्यमंत्री मान की पत्नी गुरप्रीत कौर मान की उपस्थिति में मार्केट कमेटी के चेयरमैन का बलदीप सिंह ने पद संभाला

by

गढ़शंकर l मार्केट कमेटी गढ़शंकर के नए चेयरमैन बलदीप सिंह के ताजपोशी समारोह के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी गुरप्रीत कौर मान की उवस्थिति में पद संभाला। इस दौरान डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

गुरप्रीत कौर मान ने उपस्थिति को सबोंधित करते हुए कहा कि बलदीप सिंह ने लंबे समय से पार्टी कार्यकर्ता के रूप में लोगों की ईमानदारी से सेवा की है। उनके जनहित के कार्यों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि एक आम कार्यकर्ता से चेयरमैन तक का सफर आम आदमी पार्टी की सरकार में संभव हुआ है, क्योंकि यह सरकार केवल आम लोगों की है, जिन्होंने पंजाब और पंजाबियत की सेवा के लिए सच्चे दिल से कसम खाई है।

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने भी बलदीप सिंह को चेयरमैन बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि आम आदमी की सरकार आम लोगों की सेवा के लिए समर्पित है और पंजाब के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

इस समारोह में विधायक दसूहा करमबीर सिंह घुम्मण, नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला, डिप्टी स्पीकर रौड़ी ओएसडी चरणजीत सिंह चन्नी, सरपंच संजय पिपलीवाल, सहित कई जिला और ब्लॉक स्तर के नेता, पंच-सरपंच व अन्य गणमान्य मौजूद रहे। क्षेत्र के लोगों ने भी बलदीप सिंह को चेयरमैन बनाए जाने पर खुशी जताई और पार्टी की नीतियों पर भरोसा व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

ग्रिफ्तार : पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी Elante Maal चंडीगढ़ से ग्रिफ्तार

चंडीगढ़ :पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को आय से अधिक संपत्ति के मामले Elante चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

छात्रा कामनी मिन्हास ने राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में की जीत दर्ज : डीएवी कॉलेजीएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर की कॉमर्स विभाग की छात्रा

गढ़शंकर : 1 अगस्त : डीएवी कॉलेजीएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर की कॉमर्स विभाग की छात्रा कामनी मिनहास पुत्री पवन कुमार ने और आर्म रेस्लिंग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीत दर्ज कर अपना, डीएवी...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेएनवी आवेदन में गलती सुधारने का अंतिम मौका, 11 और 12 अगस्त को आॅनलाइन आवेदन विंडो रहेगी ओपन

धर्मशाला, 11 अगस्त: जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि जेएनवी की कक्षा छठी में प्रवेश हेतु जिन उम्मीदवारों ने आॅनलाइन आवेदन किया है उनके लिए नवोदय...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर में खाद्य उत्पादन, बेकरी, कुकिंग और कैटरिंग मैनेजमेंट में दो कोर्स शुरू

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  विभिन्न पाठ्यक्रमों की शैक्षणिक पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को रोज़गार-केंद्रित और कुशल पाठ्यक्रमों से जोड़ने के प्रयास में, श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में खाद्य उत्पादन और कैटरिंग मैनेजमेंट...
Translate »
error: Content is protected !!