1 किलो 600 ग्राम हैरोइन, 580 ग्राम अफीम, 560 ग्राम सोना, 50 लाख रुपए के करीब ड्रग मनी बरामद: एसएसपी नवजोत सिंह माहल

by

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में महिला सहित तीन गिरफ्तार
नशा बेच कर बनाई प्रापर्टी जब्त करवाने के लिए की जाएगी कार्रवाई
नशा तस्करी में शामिल तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
होशियारपुर  : डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता के निर्देशों पर नशा व तस्करों के खिलाफ शुरु किए गए अभियान के अंतर्गत होशियारपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला व दो व्यक्तियों को काबू कर उनके कब्जे से 1 किलो 600 ग्राम हैरोइन, 580 ग्राम अफीम, 560 ग्राम सोना, 50 लाख रुपए के करीब ड्रग मनी व एक कार बरामद की।
स्थानीय पुलिस लाइन में यह खुलासा करते हुए एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि आई.जी जालंधर रेंज कौस्तुभ शर्मा के नेतृत्व में जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ तेज किए अभियान के अंतर्गत यह सफलता हासिल हुई। उन्होंने बताया कि नशा तस्करी में शामिल दोषियों की पहचान पुष्पिंदर सिंह उर्फ टिंकू निवासी नारायण नगर होशियारपुर, अमित चौधरी निवासी मोहल्ला बसी ख्वाजू व जगरुप कौर निवासी ग्रीन एवेन्यू नजदीक सरस्वती कालेज थाना जंडियाला अमृतसर के तौर पर हुई जबकि चौथा आरोपी जसवीर सिंह उर्फ गज्जु निवासी जंडियाला अमृतसर अभी फरार है।
नवजोत सिंह माहल ने बताया कि मंगलवार को थाना माडल टाऊन प्रमुख इंस्पेक्टर करनल सिंह के नेतृत्व में एस.आई दलविंदर  सिंह व पुलिस पार्टी की ओर से टांडा चौक के नजदीक स्पैशल नाकाबंदी दौरान शक के आधार पर एक स्विफ्ट कार को रोका गया, जिसमें 2 नौजवान सवार थे। पूछताछ के दौरान पुलिस पार्टी की ओर से पुष्पिंदर सिंह उर्फ टिंकू की तलाशी लेने पर उसकी जेब में से मोमी लिफाफे में 45 ग्राम हैरोइन व अमित चौधरी के पैंट की जेब में से 25 ग्राम हैरोइन व 50 हजार रुपए ड्रग मनी बरामद की गई। उन्होंने बताा कि थाना माडल टाउन में एन.डी.पी.एस एक्ट की धारा 21, 29,60/61/85 के अंतर्गत मामला दर्ज करने के बाद पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि यह हैरोइन जसवीर सिंह उर्फ गज्जु व उसके साथ रहती जगरुप कौर, जो उसके साथ नशे के धंधे में शामिल है, से लाई  है।
एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि तुरंत एक्शन करते हुए एस.पी(डी) रविंदर पाल सिंह संधू के नेतृत्व में डी.एस.पी (डी) राकेश कुमार, इंस्पेक्टर करनैल सिंह, सी.आई.ए इंचार्ज शिव कुमार, नारकोटिक सैल के इंचार्ज सब- इंस्पैक्टर सुरजीत सिंह व महिला सब-इंस्पैक्टर जसवीर कौर पर आधारित टीमे बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से रेड के दौरान जसवीर सिंह उर्फ गज्जु मौके पर फरार हो गया जबकि जगरुप कौर जो कि जसवीर सिंह के साथ करीब 2 वर्ष  से रह रही थी व नशा सप्लाई करने के लिए उसके साथ जाती थी, को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि जगरुप कौर के पास से 100 ग्राम हैरोइन बरामद करने के बाद घर की तलाशी के दौरान 1 किलो 480 ग्राम हैरोइन, 580 ग्राम अफीम, 560 ग्राम सोना व 49 लाख 48 हजार 700 रुपए ड्रग मनी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि नशा बेच कर बनाई गई प्रापर्टी जब्त करवाने के लिए धारा 68 एफ के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है व पुलिस की ओर से जसवीर सिंह की तलाश जारी है।
नशे व तस्करी में शामिल तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि जो भी कोई इस धंधे में शामिल पाया जाएगा, उसको किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि गज्जु के खिलाफ पहले ही होशियारपुर व मोहाली में एन.डी.पी.एस एक्ट के अंतर्गत 2 मामले जबकि पुष्पिंदर के खिलाफ एन.डी.पी.एस एक्ट के अंतर्गत पहले भी 5 मामले दर्ज हैं।
जिला पुलिस की ओर से अब तक नशे के मामले में 189 केस दर्ज, 234 गिरफ्तार
एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ  शुरु किए गए अभियान के अंतर्गत 1 जनवरी 2021 से अब तक 189 मामले दर्ज कर 234 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 9 किलो 495 ग्राम हैरोइन, 4 किलो 230 ग्राम अफीम, 583 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त, 4 किलो 318 ग्राम नशीला पाउडर, 1 किलो 380 ग्राम चर्स, 25 ग्राम स्मैक, 5 किलो गांजा, 10 5514 कैप्सूल व 52 प्रतिबंधित टीके बरामद किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरोज बाला ने अपने नामांकन दाखिल किए,नामांकन दाखिल करने के लिए सम्र्थकों की भारी भीड़ के साथ तहिसील कम्पलैकस पहुंची

नंगल :   कौंसिल के चुनाव अब ज़ोरों पर है। इसी संदर्भ में आज वार्ड नं 17 की प्रत्याशी  सरोज बाला पत्नी  गुरदेव सिंह बिल्ला (एन.एफ.एल यूनियन के प्रतिष्ठित नेता) ने आज़ाद उमीदवार के रूप...
article-image
पंजाब

A clean and developed India

– MLA Jimpa attended the function organized in Municipal Corporation Hoshiarpur – Said, Lal Bahadur Shastri’s simplicity and patriotism are still a source of inspiration for us – Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान महापंचायत के बाद और बिगड़ी किसान नेता डल्लेवाल की तबीयत : डीआईजी नरेंद्र भार्गव अन्य अधिकारियों के साथ तुरंत खनौरी बॉर्डर पहुंचे

खनौरी बॉर्डर :  किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 41 दिन से भूख हड़ताल कर रहे हैं। शनिवार को डल्लेवाल ने किसान महापंचायत बुलाई थी। पंजाब, हरियाणा और अन्य जगहों से बड़ी संख्या में किसान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्मी में विटामिन डी के लिए कितने बजे की धूप लेनी चाहिए : कितनी देर धूप में रहने पर शरीर को मिलता है Vitamin D

गर्मी के दिनों में सुबह 7-8 बजे से ही धूप काफी तेज हो जाती है। ऐसे में ज्यादातर लोग घर से निकलना बंद कर देते हैं। हालांकि विटामिन डी की कमी को पूरा करने...
Translate »
error: Content is protected !!