मुख्यमंत्री मान 10 दिन तक जापान में रहेंगे : पंजाब में निवेश के लिए कंपनियों को करेंगे प्रोत्साहित

by

मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार से 10 दिन के लिए जापान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जापान की शीर्ष कंपनियों को पंजाब में निवेश और उद्योगपतियों को राज्य सरकार की तरफ से आयोजित की जाने वाली इंडस्ट्रियल समिट के लिए आमंत्रित करेंगे। मान का उद्योगों के विस्तार और नई तकनीक लाने पर भी जोर रहेगा। इससे पहले जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम मान बैठकें भी कर चुके हैं। पंजाब सरकार जापान के साथ उन्नत निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, नवीकरणीय ऊर्जा और वैश्विक सेवाओं जैसे प्रमुख क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी पर काम करना चाहती है।

मुख्यमंत्री मान ने जापानी दूतावास, जेट्रो, जेसीसीआईआई और भारत भर में कार्यरत 25 से अधिक प्रमुख जापानी कंपनियां जैसे पैनासोनिक, सुमितोमो, निप्पॉन, एनईसी, टोयोटा आदि के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की थी और प्रदेश में निवेश के लिए जापानी कंपनियों को प्रोत्साहित किया था। मान ने कहा है कि सरकार का उद्देश्य युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने के साथ-साथ निवेशकों के लिए स्थिर और विश्वसनीय वातावरण सुनिश्चित करना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का बीए प्रथम समेस्टर का नतीजा शानदार

गढ़शंकर। स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज का बी.ए. के प्रथम सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा।यह जानकारी देते हुए कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने कहा कि बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के परिणाम...
article-image
पंजाब

रजिस्ट्रेशन कैंप में 50 विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे : मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में लगाया गया आई.ई व मोबाइल एंड वैब डेवलेपमेंट कोर्स का रजिस्ट्रेशन कैंप

योग्य विद्यार्थी 24 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कैंप में करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन होशियारपुर, 16 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के नेतृत्व में मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर होशियारपुर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व मोबाइल एंड वैब...
article-image
पंजाब

साफ दिल से घर वापसी करने…लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले सुखबीर सिंह बादल का बड़ा बयान

लुधियाना : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार (26 अप्रैल) को कहा कि पार्टी ने हाल के दिनों में साथ छोड़कर गए बागियों के लिए दरवाजे खुले रखे हैं।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली उत्सव में काफ रैली में पहुंची एक से बढ़कर एक बछड़ी

रोहित जसवाल । हरौली : हरौली उत्सव में पशु पालन विभाग द्वारा पशु पालन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें 4 महीने तक से कम उम्र की बछड़ियों ने भाग लिया।रैली में एक से...
Translate »
error: Content is protected !!