मुख्यमंत्री मान 10 दिन तक जापान में रहेंगे : पंजाब में निवेश के लिए कंपनियों को करेंगे प्रोत्साहित

by

मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार से 10 दिन के लिए जापान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जापान की शीर्ष कंपनियों को पंजाब में निवेश और उद्योगपतियों को राज्य सरकार की तरफ से आयोजित की जाने वाली इंडस्ट्रियल समिट के लिए आमंत्रित करेंगे। मान का उद्योगों के विस्तार और नई तकनीक लाने पर भी जोर रहेगा। इससे पहले जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम मान बैठकें भी कर चुके हैं। पंजाब सरकार जापान के साथ उन्नत निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, नवीकरणीय ऊर्जा और वैश्विक सेवाओं जैसे प्रमुख क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी पर काम करना चाहती है।

मुख्यमंत्री मान ने जापानी दूतावास, जेट्रो, जेसीसीआईआई और भारत भर में कार्यरत 25 से अधिक प्रमुख जापानी कंपनियां जैसे पैनासोनिक, सुमितोमो, निप्पॉन, एनईसी, टोयोटा आदि के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की थी और प्रदेश में निवेश के लिए जापानी कंपनियों को प्रोत्साहित किया था। मान ने कहा है कि सरकार का उद्देश्य युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने के साथ-साथ निवेशकों के लिए स्थिर और विश्वसनीय वातावरण सुनिश्चित करना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इब्राहिमपुर का काव्य संग्रह ‘एक संत सिपाही’ पुस्तक का विमोचन

गढ़शंकर। कवि अमरजीत सिंह इब्राहिमपुर द्वारा रचित काव्य संग्रह एक संत सिपाही पुस्तक शुक्रवार को इब्राहिमपुर के सरपंच बलदीप सिंह द्वारा गांव के एक प्रोग्राम में विमोचन किया । अमरजीत सिंह की यह पहली...
article-image
पंजाब

गोल्ड मैडल दा दहेज’’ की स्क्रीनिंग अंतरराष्ट्रीय गूंगे तथा बहरे लोगों के साथ जुड़ी संस्थाओं के की गई प्रतिनिधियों के बीच

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  9वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय डेफ-फेस्टीवल के महुर्त के अवसर पर सी.टी. युनिवर्सिटी के ऑडीटोरियम में लोगों के दिलों को छूती एक नेत्रहीन लड़की की कहानी के उपर बनी पंजाबी फिल्म ’’गोल्ड मैडल दा...
article-image
पंजाब

स‍िसोद‍िया की जमातन याचिका जरूर खार‍िज : सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा मनी ट्रेल साब‍ित हुआ है और यह मनी ट्रेल 338 करोड़ रुपये का

नई दिल्ली : दिल्ली शराब घोटाला के सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज केसों में द‍िल्‍ली के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री मनीष स‍िसोद‍िया को जमानत याच‍िका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुना द‍िया है।...
article-image
पंजाब

काका अमनदीप सिंह मट्टू की स्मृति में 17वां रक्तदान शिविर 27 सितंबर को लगाया जाएगा : सुभाष मट्टू

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट की चेयरपर्सन बीबी सुभाष मट्टू की अध्यक्षता में गढ़शंकर में शहीद भगत सिंह स्मारक पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि काका अमनदीप...
Translate »
error: Content is protected !!