मुख्यमंत्री सुक्खू कोरोना पॉजिटिव : विधानसभा का शीतकालीन सत्र स्थगित, 21 दिसंबर को धर्मशाला में अभिनंदन कार्यक्रम भी कैंसिल

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। मुख्यमंत्री के पॉजिटिव आने के बाद विधानसभा का शीतकालीन सत्र स्थगित कर दिया गया है। आज शाम राजभवन में प्रोटेम स्पीकर के शपथ ग्रहण समारोह पर भी तलवार लटक गई है। सुखविंदर सुक्खू ने अपने आपको दिल्ली के हिमाचल भवन में क्वारैंटाइन कर लिया है। वह अगले तीन चार दिन दिल्ली में ही रुकेंगे। उन्हें हल्के लक्षण बताए जा रहे हैं, बीच बीच में हल्की खांसी हो रही है। मुख्यमंत्री के पॉजिटिव आने के बाद 21 दिसंबर को धर्मशाला में उनका अभिनंदन कार्यक्रम भी कैंसिल हो गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने दी। आज सुबह उनका प्रधानमंत्री से मिलने का कार्यक्रम था। प्रोटोकॉल के तहत बीते कल उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट आज सुबह पॉजिटिव आई है। इसके बाद मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात भी फिलहाल टाल दी गई है। मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली गए अन्य लोग भी अब अपनी कोरोना जांच करा रहे हैं।
सुखविंद्र सुक्खू सरकार का 22 से 24 दिसंबर तक धर्मशाला में शीतकालीन सत्र प्रस्तावित था। सरकार इसकी तैयारियां पूरी कर चुकी थी। इसके लिए शिमला से पूरी सरकार ने 20 और 21 को शिमला से धर्मशाला जाना था। मगर, अब सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। संभव है कि अब नई सरकार और कैबिनेट विस्तार के बाद ही शीतकालीन सत्र कराया जाए। मुख्यमंत्री के तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर बाद तीन बजे आज उन्होंने दिल्ली से शिमला पहुंचना था और सचिवालय में उन्होंने कुछ बैठकें करनी थी। सांय 5 बजे प्रोटेम स्पीकर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना था। मगर, अब उनके सभी कार्यक्रम टाल दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बनी 163 के क़रीब दवाइयों के सैंपल फेल : पीजीआई चंडीगढ़ में अक्टूबर माह में 5 मरीज़ों की हुई थी मौत

नालागढ़ : 2022 के 11 महीनों में हिमाचल में बनी 163 के क़रीब दवाइयों के सैंपल फेल हो चुके हैं। दवाओं की गुणवत्ता को सुधारने के लिए ड्रग विभाग भी पूरी तरह से मुस्तैद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अकाल तख्त ने जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर चिंता की जाहिर

अकाल तख्त साहिब ने संयुक्‍त किसान मोर्चा के संस्थापक जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर चिंता भी जाहिर की है। श्री गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के मौके पर स्वर्ण मंदिर परिसर में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं में 70% लोगों की जान ओवर स्पीडिंग के कारण जाती : डॉ. हरप्रीत भाटिया

आईवीवाई अस्पताल,  होशियारपुर  के डॉक्टरों ने गोल्डन ऑवर कान्सेप्ट के महत्व को समझने की आवश्यकता पर बल दिया होशियारपुर : “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 12 वर्षों में वैश्विक स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरटीओ कार्यालय में 8 सितम्बर तक जमा करवाएं परमिट के आवेदन

धर्मशाला, 1 सितम्बर। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण धर्मशाला की बैठक 12 सितंबर को शिमला स्थित परिवहन विभाग के निदेशालय में होगी। इस बैठक में वाहनों के परमिट से संबंधित मामले रखे जाएंगे। आरटीओ धर्मशाला प्रदीप...
Translate »
error: Content is protected !!