मुख्यमंत्री सुक्खू को अब कांग्रेस हाईकमान भी नहीं लेता सीरियस : जयराम ठाकुर

by

जयराम ठाकुर ने कसा तंज : एक तरफ़ इनकी सरकार तीन साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर मंडी में रैली करने जा रही है वहीं दूसरी ओर इनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने बना ली है दूरियां

एएम नाथ। मंडी :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अब कांग्रेस पार्टी हाईकमान भी सीरियस नहीं लेता है। एक तरफ़ इनकी सरकार तीन साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर मंडी में रैली करने जा रही है वहीं दूसरी ओर इनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने दूरियां बना ली है। ये दर्शाता है कि इनका हाईकमान इनकी कार्यप्रणाली से खुश नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के थुनाग में ये बात करते हुए कहा कि झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई इस सरकार की लोकप्रियता रसातल में जा चुकी है। अब न तो जनता को ये सरकार पसंद आ रही है और न कांग्रेस हाईकमान इनके कामकाज से खुश है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मंडी में इन्होंने आपदा राहत वितरण के लिए कार्यक्रम रखा लेकिन इनके खास निमंत्रण पर भी गांधी परिवार नहीं आया जबकि दूसरे ही दिन शाम को छुटियां मनाने अपनी बहन के घर राहुल गांधी शिमला जरूर पहुंच गए। ये दिखाता है कि इनके आला नेता इनको गंभीरता से लेते ही नहीं हैं। इस बार भी खूब ज़ोर मुख्यमंत्री लगा रहे थे लेकिन फिर भी इनके शीर्ष नेताओं ने आना उचित नहीं समझा। उन्होंने कहा कि एक पार्टी के लिए ये कितनी शर्म की बात है कि अपनी सरकार होने के बाबजूद इनके नेता यहां आना नहीं चाहते। आपदा के दौरान भी इनके नेताओं ने ऐसी ही दूरियां प्रभावित जनता से बनाई। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता सुख भोगने में विश्वास करती है जबकि भाजपा जनसेवा का माध्यम मानती है। मुख्यमंत्री आज किसी एक योजना का नाम बताएं जो इन्होंने शुरू की हो और जनता उससे खुश हो। दुर्भाग्य से ये न शुरू कर पाए और न जनता खुश है। इन्होंने आते ही जनता की मांग पर हमारे द्वारा खोले गए सरकारी संस्थान ही बंद करवाए और खुद कोई खोल ही नहीं पा रहे। हमारे समय में शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को इन्होंने बंद किया और कुछ को बजट देना ही बंद कर दिया ताकि जनता को इनके लाभ से दूर रखा जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कहा था हम हर साल 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे लेकिन तीन साल बाद भी मुश्किल से 10 हज़ार लोगों को भी रोजगार नहीं दे पाए। उल्टा इन्होंने आउटसोर्स पर रखे हजारों कर्मचारी ही हटा दिये। सरकारी और पक्की नौकरी देने का वादा करने वाले अब अपनी पार्टी के नेताओं की एजेंसियां बनाकर आउटसोर्स की नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से उगाहियां कर रहे हैं। 18 वर्ष से अधिक प्रदेश की हर महिला को 1500 प्रतिमाह देने के नाम पर वोट बटोरे और मात्र 35 हज़ार महिलाओं को ही ये राशि देकर शेष लाखों महिलाओं के साथ धोखा किया। 300 यूनिट फ्री बिजली देने के बजाए अब भारी भरकम बिल थमाये जा रहे हैं, 2 रुपए किलो के हिसाब से गोबर खरीदका वादा किया और अब गारंटी पर बात नहीं करते, गाय का दूध 80 और भैंस का 100 रुपए लीटर करने का एलान किया लेकिन इसे भी पूरा नहीं किया। इस तरह झूठ बोलकर इन्होंने सत्ता तो हासिल कर ली लेकिन अपनी ही दी गारंटियों के अब पूरा न कर पाने से इनकी लोकप्रियता खत्म हो चुकी है। जनता आज भी भाजपा के समय शुरू की गृहणी सुविधा योजना, सहारा, हिम केअर और शगुन जैसी योजनाओं को याद कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र से मिल रही वित्तिय मदद पर भी रोज इनके नेता और मंत्री झूठ बोल रहे हैं कि कोई मदद नहीं मिली जबकि 2023 से अब तक करीब 6 हज़ार करोड़ रुपए की मदद विभिन्न मदों में आपदा प्रबंधन के लिए मिल चुकी है। करीब 12 हजार लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिले हैं लेकिन उसकी राशि भी ये अपनी बताकर प्रति बेघर परिवार को सात लाख देने का दम भर रहे हैं जबकि इसकी आधे से ज्यादा राशि तो इसमें केंद्र दे रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिये और जनता के बीच झूठ नहीं बोलना चाहिए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन समिति, जंजैहली मंडल द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सदैव राष्ट्रभक्ति, सेवा और संस्कारों के उत्थान के पथ पर अग्रसर रहा है। समाज को संगठित करने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने की उनकी कार्यशैली प्रेरणास्रोत है। श्रद्धा और गर्व के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की इस ऐतिहासिक यात्रा को हर भारतीय नमन कर रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

22 व 23 सितम्बर को चम्बा में आयोजित होगा “पर्पल फेस्ट”

एएम नाथ। चम्बा : दिव्यांगजनों को समर्पित “पर्पल फेस्ट” उत्सव का आयोजन 22 और 23 सितम्बर 2025 को चम्बा मुख्यालय के पुलिस ग्राउंड बार्गा में किया जाएगा। डॉ. राकेश कुमार अवस्थी, संयुक्त क्षेत्रीय केंद्र,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निहरी में 28 जनवरी को सरकार गांव के द्वार लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे अध्यक्षता

मंडी, 20 जनवरी।   लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में 28 जनवरी को मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर की तहसील निहरी स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में “सरकार गांव के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण आर्थिकी को मज़बूती प्रदान करने के लिए बहुआयामी योजनाएं की जा रही कार्यान्वित – संजय अवस्थी

33 लाख रुपए की लागत से निर्मित गुलमोहर विश्राम गृह का किया लोकार्पण एएम नाथ।  अर्की : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर अधोसंरचना सृजन और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी शिमला में अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई मशीन के शुभारंभ से मरीजों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

मुख्यमंत्री का आईजीएमसी में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन स्थापित करने के लिए विधायक हरीश जनारथा ने किया आभार व्यक्त एएम नाथ। शिमला : विधायक हरीश जनारथा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का इंदिरा गांधी...
Translate »
error: Content is protected !!