मुख्यमंत्री सुक्खू ने रावण दहन कर दिया बुराइयों को मिटाने का संदेश….बोले—रावण दहन अन्याय और बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लेने का अवसर

by
दशहरे पर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना, बोले—रावण दहन अन्याय और बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लेने का अवसर

एएम नाथ। शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दशहरे के अवसर पर शिमला स्थित श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन भी किया।May be an image of dais

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रावण दहन केवल एक परंपरा नहीं है, बल्कि यह अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त करने और अन्याय के खिलाफ खड़े होने का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने पर्व के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।No photo description available.

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक हरीश जनारथा और कमलेश ठाकुर, महापौर सुरेंद्र चौहान, स्थानीय पार्षद अतुल गौतम, नगर निगम के अन्य पार्षद, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, उपायुक्त अनुपम कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेहर पंवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।May be an image of one or more people, temple and text

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

30 साल पहले हुआ था गैंगरेप : गैंगरेप की पीड़िता ने 12 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया, गैंगरेप से जन्मे बेटे ने दोषियों को भेजवाया सलाखों के पीछे, मां को दिलाया न्याय

शाहजहांपुर में 30 साल पहले एक गैंगरेप हुआ था। इस गैंगरेप की पीड़िता ने 12 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया था। अब उसी गैंगरेप के बाद पैदा हुए बेटे ने अपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘कौटिल्य के अर्थशास्त्र में मानवाधिकार’ पुस्तक का राज्यपाल ने किया विमोचन

कविन्द्र गुप्ता बोले- शासन व्यवस्था और समकालीन संदर्भों में मानवाधिकारों को समझने में उपयोगी होगी पुस्तक एएम नाथ। शिमला। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लोकभवन में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. जयंत कुमार शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक...
article-image
पंजाब

ईटीओ के घर हुई चोरी का मामला पुलिस ने 10 दिन के अंदर सुलझाया : घटना में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार

चोरी का माल खरीदने वाले सुनार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। राकेश शर्मा , तलवाड़ा :  पुलिस ने दसूहा के गांव हरदोथला में हुई चोरी की वारदात में शामिल मुख्य आरोपी को...
Translate »
error: Content is protected !!