मुख्यमंत्री सुक्खू ने रावण दहन कर दिया बुराइयों को मिटाने का संदेश….बोले—रावण दहन अन्याय और बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लेने का अवसर

by
दशहरे पर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना, बोले—रावण दहन अन्याय और बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लेने का अवसर

एएम नाथ। शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दशहरे के अवसर पर शिमला स्थित श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन भी किया।May be an image of dais

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रावण दहन केवल एक परंपरा नहीं है, बल्कि यह अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त करने और अन्याय के खिलाफ खड़े होने का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने पर्व के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।No photo description available.

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक हरीश जनारथा और कमलेश ठाकुर, महापौर सुरेंद्र चौहान, स्थानीय पार्षद अतुल गौतम, नगर निगम के अन्य पार्षद, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, उपायुक्त अनुपम कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेहर पंवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।May be an image of one or more people, temple and text

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निपटाए गए राजस्व मामलों को आरएमएस पोर्टल पर अपडेट करें अधिकारी : DC मुकेश रेपस्वाल

अक्तूबर अंत तक लंबित राजस्व मामलों के समाधान के निर्देश, 2026 में 2283 मामलों का निपटारा तकसीम, निशानदेही और राजस्व अभिलेखों के 2283 मामले निपटाए, डीसी ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश एएम नाथ।...
article-image
पंजाब

दिल्ली बार्डरों पर चल रहे धरने को एक वर्ष 26 नवंबर को गढ़शंकर में रोष दिवस मनाया जाएगा

गढ़शंकर। सयुंक्त किसान र्मोचा दुारा तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग को लेकर चल रहे लगातार धरने के 343 वें दिन सुच्चा सिंह सतनौर की अगुआई में धरना लगाया गया। कामरेड दर्शन सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माइक्रो लेवल तक सिंचाई की संभावनाएं जानने खेतों में पहुंचे डीसी हेमराज बैरवा

नादौन 18 जनवरी :  नादौन क्षेत्र में जलशक्ति विभाग की विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने वीरवार को...
article-image
पंजाब

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड तलवाड़ा : बीबीएमबी रेड क्रॉस मेला 5 अप्रैल को, तैयारियां जारी

तलवाड़ा, 19 मार्च — भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड का रेड क्रॉस मेला इस वर्ष 5 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां तेजी से जारी हैं। मेले का उद्घाटन बोर्ड के चेयरमैन...
Translate »
error: Content is protected !!