मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से विराट कोहली में मुलाकात …… जानिए किन बातों पर हुई चर्चा

by

धर्मशाला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सोमवार को धर्मशाला में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भेंट की। इस दौरान दोनों के मध्य क्रिकेट को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में निर्णायक पारी खेलने के लिए बधाई दी। उन्होंने विश्व कप में भारतीय टीम के विजय अभियान जारी रखने पर प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं भी दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम बेहतरीन फॉर्म में है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया इस बार विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है। हर भारतीय की भी कामना है कि भारतीय टीम एक बार फिर विश्व कप जीते।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी तेजिंद्र बिटटू, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और विधायक सुधीर शर्मा भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में चुनाव प्रचार से लौट रहे 2 युवकों के साथ दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी गाड़ी, दोनों की मौके पर मौत

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक पिकअप वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन सवार दोनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुख्खू ने परिवार सहित त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

एएम नाथ शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर परिवार सहित आस्था की डुबकी लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि यहां परिवार सहित...
article-image
पंजाब

दूध में मिलावट का काला कारोबार, लोगों की सेहत से खिलवाड़ कब रुकेगा?

दूध और डेयरी उत्पादों में मिलावट पर उठे सवाल, कार्रवाई और जुर्माने के बावजूद नहीं थम रहा अवैध कारोबार; डेयरी किसानों को भी नहीं मिल रहा दूध का उचित मूल्य मिलावट के इस दौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घनियारा में सरकारी जमीन का बड़ा खेल! 88 कनाल से ज्यादा जमीन के रिकॉर्ड में हेरफेर, 42 पर FIR

विजिलेंस जांच में 88 कनाल से अधिक सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में हेरफेर का मामला सामने आया, रजिस्ट्री और गिफ्ट डीड के जरिए ट्रांसफर की जांच धर्मशाला, 6 सितंबर। धर्मशाला के घनियारा क्षेत्र में...
Translate »
error: Content is protected !!