मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

by
शिमला  : मुख्यमंत्री ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह वर्ष प्रदेशवासियों के लिए सुख और समृद्धि लाएगा।  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, प्रो. चंद्र कुमार, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी और यादविंद्र  गोमा भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ थे। उन्होंने भी राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
इससे पहले, राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पी.एस. राणा, हिमाचल प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त आर.डी. धीमान, हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत बाल्दी और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और प्रमुख लोगों ने इस अवसर पर राज्यपाल को बधाई दी।
पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी राजभवन में राज्यपाल से भेंट की और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
राजभवन के सभी सदस्यों और राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ल का अभिनंदन किया और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल ने शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि वर्ष 2024 सभी के जीवन में समृद्धि, उन्नति और खुशहाली लाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC राघव शर्मा ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत 15 पंचायतों को किया सम्मानित : जिला व पांचों ब्लॉकों के लिए जिग्राफिक इंफोरमेंशन सिस्टम मैप किया लॉन्च

प्रधान पंचायतों को एक मॉडल के रूप में विकसित करें – उपायुक्त ऊना, 22 सितम्बर – स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण -2023 के अंतर्गत जिले की 15 पंचायतों को बेहतर कार्य करने के लिए उपायुक्त राघव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुनाह मैं बार बार करूंगा-बेरोजगार युवाओं के रोजगार के लिए आवाज उठाना अगर गुनाह है तो : आरएस बाली

एएम नाथ।  धर्मशाला  । हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के चेयरमैन आरएस बाली ने कहा कि भाजपा के पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर द्वारा बन पर लगाये आरोपों पर पलटवार किया है। बाली ने कहा कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दशमहाविद्या मंत्र पाठ एवं यज्ञों का 11 दिवसीय अनुष्ठान आज  से शुरू हुआ : स्वामी उदय गिरी

यह दशमहाविद्या अनुष्ठान विश्वकल्याण व शांति हेतू करवाया जा रहा : स्वामी उदय गिरी होशियारपुर : दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव बस्सी गुलाम हुसैन के प्राचीन श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में ब्रह्मलीन...
हिमाचल प्रदेश

वैक्सीन सप्लाई आने के बाद शुरू होगा 18 प्लस का टीकाकरणः सीएमओ

ऊना – मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि जिला ऊना में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु वालों का कोविड-19 टीकाकरण 1 मई से लगाया जाना संभव...
Translate »
error: Content is protected !!