एडीएम डॉ. मदन कुमार मंडी बोले – लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल होने पर 2.35 लाख का जुर्माना

by
मंडी, 1 जनवरी । अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) मंडी की अदालत ने खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल होने के मामलों में मंडी जिले के पांच थोक व खुदरा विक्रेताओं को 2 लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आए अलग अलग मामलों में अभियोजन का पक्ष लेते हुए संबंधित प्रतिष्ठान स्वामियों को यह जुर्माना लगाया।
इस बारे में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी डॉ. मदन कुमार ने बताया कि ललित कुमार डैहर का चना दाल का सैंपल लिया गया था जो मिसब्रांडेड पाया गया। इसमें प्रतिवादी पक्ष को 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा चेतन शर्मा तहसील चच्योट स्थित गोहर को नैकलोजाईम प्लस सिरप का सैंपल सब स्टैंडर्ड पाए जाने पर 70 हजार रुपये, निखिल कुमार गुप्ता डैहर का मुकंद बड़ी का सैंपल मिसब्रांडेड व सब स्टैंडर्ड पाए जाने पर 45 हजार रुपये, अनंत राम नेरचौक का देसी घी का सैंपल मिसब्रांडेड पाए जाने पर 30 हजार तथा निशांत शर्मा चक्कर का काजू मटर नमकीन का नमूना मिसब्रांडेड पाए जाने पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
डॉ. मदन कुमार ने कहा कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मंडी जिले के सभी थोक व खुदरा विक्रेताओं को सचेत किया कि यदि खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई कमी पाई गई या खाद्य सैंपल निर्धारित मानकों के अनुसार परीक्षण में फेल पाए गए तो भविष्य में इसको गंभीरता से लिया जाएगा। मिलावटखोरों और पैकिंग में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार के अधीन प्रदेश के सभी मंदिरों में मास्टर प्लान के अंतर्गत कार्य किया जायेगा ताकि मंदिरों की भव्यता बनी रहे : मुकेश अग्निहोत्री

समयबद्ध तरीके से पूर्ण करंे सभी विकासात्मक कार्य -उप मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी मंदिरों का मास्टर प्लान के तहत किया जाएगा कार्य – डिप्टी सीएम ऊना, 08 अप्रैल – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम ने कहा ऊना की कर्मो देवी से , आपके नाम में ही कर्म और सही मायने में आप कर्मयोगी

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कर्मो देवी को मिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने का मौका ऊना : 6 सितंबर- पीएम वैक्सीन संवाद कार्यक्रम में जिला ऊना की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कर्मो देवी उन छह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें, 1 साल सोना ना खरीदें और वर्क फ्रॉम होम : जंग का असर कम करने के लिए पीएम मोदी की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल बहुत संयम से करने की अपील की. ​​उन्होंने कहा कि इम्पोर्टेड फ्यूल पर निर्भरता कम करने से भारत को चल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट में जनता के लिए कुछ नहीं – गारंटियों पर सरकार फेल : राजीव बिन्दल

रोहित जसवाल। शिमला, 17 मार्च । हिमाचल प्रदेश के वित्त वर्ष 2025-26 के बजट पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इसे जनता के लिए शून्य...
Translate »
error: Content is protected !!