गर्भवती महिला का 108 एंबुलेंस में सफल प्रसव : गुरपलाह से 108 नंबर पर गर्भवती महिला के अस्वस्थ होने की फोन आई कॉल

by

ऊना : गुरपलाह गांव की एक गर्भवती महिला का 108 एंबुलेंस में सफल प्रसव कराया गया। दोनों जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं, जिनका रीजनल अस्पताल ऊना में उपचार चल रहा है। रविवार सुबह करीब 4.55 बजे की घटना है। गुरपलाह से 108 नंबर पर गर्भवती महिला के अस्वस्थ होने की फोन कॉल आई। एंबुलेंस महिला को लाने के लिए गुरपलाह रवाना हुई, जहां से महिला को लेकर एंबुलेंस अस्पताल के लिए निकली, लेकिन महिला की तबीयत बहुत खराब थी। एंबुलेंस स्टाफ की सीमा ने गर्भवती महिला चरनजीत का चैकअप किया, जो प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। इस बीच EMT सीमा ने तुरंत डॉक्टरों से संपर्क किया। एंबुलेंस में ही महिला की डिलीवरी कराने का निर्णय लिया गया। इसके बाद एंबुलेंस में महिला का प्रसव कराया गया। चरनजीत ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद दोनों को अस्पताल में आगामी उपचार दिया गया। 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि जच्चा-बच्चा सुरक्षित हैं। एंबुलेंस स्टाफ 24 घंटे बेहतर सेवाएं देने के लिए तत्पर है। उन्होंने एंबुलेंस स्टाफ की प्रशंसा भी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ : पुलिस लाइन ऊना में पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर की अगुवाई में

ऊना : जिला राईफल एसोसिएशम ऊना द्वारा पुलिस लाइन ऊना में पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर की अगुवाई में दो दिवसीय जिला स्तरीय निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ किया गया | इस दौरान 10m...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नर्सों की भर्ती में कोरोना वारियर्स को प्राथमिकता देगी सरकार -मेडिकल टेक्नोलॉजी पर खर्च कर रहे 1350 करोड़ रुपयेः सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी और चमियाणा अस्पताल की फैक्लटी के साथ किया संवाद एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार सायं यहां आईजीएमसी शिमला व अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशिलिटी,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मां की मौत के 20 दिन बाद हार्ट अटैक से बेटे ने तोड़ा दम

जोगिंद्रनगर :  जिले में जोगिंद्रनगर शहर के वार्ड नंबर छह में मां की मौत के 20 दिन बाद बेटे की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। 16 मार्च को वार्ड छह निवासी सुनंदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान’ : महिला एवं बाल विकास विभाग ने लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी में आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम

शिशुओं के जीवन के पहले 1000 दिनों का महत्व भी बताया भोरंज 21 फरवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी में ‘वो दिन’ योजना के तहत मासिक...
Translate »
error: Content is protected !!