भीषण टक्कर हरोली-रामपुर पुल पर : महिला की मौत, चार लोग घायल

by

हरोली : हरोली-रामपुर पुल सड़क पर शनिवार शाम को कार और मालवाहक वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। थाना हरोली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान रत्नी देवी (80) निवासी ललहड़ी ऊना के तौर पर हुई। कार सवार मुकेश कुमार (48) निवासी ललहड़ी पत्नी अंजना देवी (45) और माता रत्नी के साथ ऊना से हरोली की ओर जा रहे थे। इस दौरान रामपुर-हरोली पुल को पार करते ही उनकी कार सामने से आ रहे मालवाहक वाहन के साथ टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मालवाहक वाहन में अजय कुमार (23) पुत्र अवतार सिंह निवासी बीटन हरोली और विशाल (21) पुत्र प्रेम सिंह निवासी बढेड़ा सवार थे। उन्हें भी चोटें आईं। आसपास के लोगों ने घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां रत्नी देवी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, मुकेश कुमार की बाजू और टांग में गहरी चोट आई। गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद घायलों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे में कार को ज्यादा नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है िक हादसा मालवाहक वाहन के चालक की वजह से हुआ। इसके आधार पर चालक अजय कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगनवीरों को 4 साल बाद नहीं होना होगा रिटायर ! अगले साल 90,000 नई वैकेंसी

चर्चा है कि सेना में ज्यादा अग्निवीरों को स्थायी तौर पर रखने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही अगले भर्ती चक्र में वैकेंसी की संख्या भी बढ़ सकती है। हालांकि, अभी तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कहलूर लोकोत्सव के दूसरे दिन 53 महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों ने दी प्रस्तुतियों

एएम नाथ। बिलासपुर, 19 मार्च: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के तहत आयोजित कहलूर लोकोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक रंगों की शानदार छटा देखने को मिली। इस अवसर पर 53 महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटी है अनमोल योजना के तहत 20 लाभार्थियों को  एफडीआर वितरित : बालिकाओं के प्रति जनचेतना जागृत करने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  अहम —-उपायुक्त  मुकेश  रेपसवाल

बोर्ड  परीक्षाओं में मेरिट  हासिल करने वाली  10 बच्चियां सम्मानित एएम नाथ। चंबा, 7 मार्च  : उपायुक्त  मुकेश  रेपसवाल  ने कहा कि बालिकाओं के प्रति परिवार और समाज में जनचेतना जागृत करने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तिरंगे के प्रति देशवासियों का उत्साह नई जागृति का प्रतीक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

न्यू दिल्ली : 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले पर दिए अपने भाषण : भारत के 76वें स्वतंत्रता दिव के मौके पर देश भारत में जश्न मनाए...
Translate »
error: Content is protected !!