ईडी का दावा AAP को विदेशों से मिला 7 करोड़ रुपये का फंड : AAP बोली-हार रहे पीएम मोदी एजेंसियों से करा रहे साजिश

by

नई दिल्ली  : ईडी ने गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजकर दावा किया है कि 2014 से 2022 तक आम आदमी पार्टी को विदेशी फंड मिले हैं। यह फंड मिलना, एफसीआरए नियमों का उल्लंघन है। भारत में मौजूदा कानून के तहत राजनीतिक दल विदेशी फंड नहीं ले सकते। ईडी का कहना है कि डोनर्स ने एक जैसे पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड और मोबाइल फोन नंबर के साथ-साथ ई-मेल आईडी भी दर्ज कराईं। गृह मंत्रालय की एक गोपनीय रिपोर्ट के अनुसार, विदेश में रहने वाले 155 लोगों ने 404 मौकों पर 1.02 करोड़ रुपये का दान दिया।

ईडी ने दावा किया है कि प्रत्येक दान केवल 55 पासपोर्टों में से एक से जुड़ा हुआ है। AAP ने प्रतिबंधों से बचने के लिए डोनर्स की पहचान छिपाई और धन को सीधे आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के खाते में भेज दिया। जांच एजेंसी की मानें तो यह मामला पूर्व आप विधायक सुखपाल सिंह खैरा से जुड़े ड्रग तस्करी मामले की पूछताछ के दौरान सामने आया है। खैरा अभी कांग्रेस में हैं। ईडी ने यह भी दावा किया है कि खैरा के घर रेड के दौरान मिले दस्तावेजों में उन डोनर्स के नाम वाला डॉक्यूमेंट्स भी था, जिन्होंने आम आदमी पार्टी को विदेशी चंदा दिया। कुछ धनराशि कथित तौर पर अन्य AAP नेताओं द्वारा व्यक्तिगत उपयोग के लिए निकाल ली गई थी। यह फंड अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा, इंग्लैंड आदि देशों से आए हैं।

आप ने कहा-पीएम मोदी हार के डर से एजेंसियों का कर रहे इस्तेमाल

ईडी के दावे के बाद आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा। आतिशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चुनाव हार रहे हैं। पंजाब और दिल्ली में सभी 20 सीटों पर हार देखकर पीएम मोदी, ईडी का इस्तेमाल राजनैतिक हमले के लिए कर रहे हैं। शराब घोटाले और स्वाति मालीवाल मामले की विफलता के बाद, अब भाजपा इस मामले को वापस ले आई है। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा दिल्ली और पंजाब की बीस सीटें हार रही है। लेकिन यह सब नहीं होने वाला है। आतिशी ने कहा कि यह ईडी की कार्रवाई नहीं है बल्कि भाजपा की है। आतिशी ने कहा कि उनकी पार्टी के खिलाफ आरोप 11 साल पुराने मामले से जुड़े हैं और इस मामले में सभी जवाब ईडी, केंद्रीय जांच ब्यूरो, गृह मंत्रालय और चुनाव आयोग को दिए जा चुके हैं। यह आप को बदनाम करने की मोदी की साजिश है। उन्होंने कहा कि बीजेपी हर चुनाव से पहले ऐसा करती है। अगले चार दिनों में और कई झूठ लगाए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Vairagya and Discord Result of

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/Nov.27 :  According to internationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupender Vastushastri, sudden detachment from worldly life, renunciation of home by family members, refusal to marry, or leading an isolated...
article-image
पंजाब

*जालंधर में भाजपा युवा नेता प्रशांत गंभीर की अध्यक्षता में आतंकवाद एवं पाकिस्तान का पुतला जलाया इस मौके भाजपा नेता राजेश बाघा, कृष्ण लाल शर्मा, गुरप्रीत विक्की पहुंचे*

*जालंधर/दलजीत अजनोहा ,: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की गोली शहीद होने पर रोष में आज लंबा पिंड चौक में पाकिस्तान का पुतला जलाया पंजाब प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया...
article-image
पंजाब

पीएचसी पोसी के सरकारी हाई स्कूल डघाम के बच्चों को तंबाकू ने नुकसान संबंधी जागरूक किया गया

गढ़शंकर,18 नवंबर: सिविल सर्जन होशियारपुर के आदेशानुसार व सीनियर मेडिकल अफसर पीएचसी पोसी डॉ. रघुवीर सिंह के दिशा-निर्देशानुसार हैल्थ इंस्पेक्टर जसपाल सिंह व उनकी टीम द्वारा पीएचसी पोसी अधीन सरकारी हाई स्कूल डघाम के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लड़की ने प्‍यार का ऑफर ठुकराया : घुमाने-फ‍िराने और फिल्‍म द‍िखाने पर ज‍ितना भी पैसा खर्च क‍िया था, उससे वापस लड़के ने मांगा

कर्नाटक : प्‍यार में आपने कई क‍िस्‍से और कहान‍ियां सुनीं होंगी, लेक‍िन एक ऐसी कहानी हैं। जहां एक लड़के ने लड़की से दोस्‍ती होने के बाद उसको घुमाने-फ‍िराने और फिल्‍म द‍िखाने पर ज‍ितना भी...
Translate »
error: Content is protected !!