मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा पर नितिका के उज्ज्वल भविष्य के लिए 21 लाख की एफडी

by
मंडी, 9 जनवरी।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के अनुरूप मासूम नितिका के नाम 21 लाख रुपये की एफडी करके उज्ज्वल भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आज सराज क्षेत्र के गांव शिकावरी, तहसील थुनाग पहुंचकर नितिका के नाम तैयार की गई एफडी की प्रति उसकी बुआ एवं कानूनी संरक्षक किरन देवी को सौंपी।May be an image of one or more people, people smiling, table and lighting
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नितिका के लिए 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। एक साल चार महीने की इस मासूम बच्ची के लिए उठाया गया यह कदम संवेदनशील शासन की मिसाल है, जहां सरकार केवल प्रशासनिक ढांचा नहीं, बल्कि परिवार बनकर साथ खड़ी नजर आती है।
बता दें कि 30 जून को सराज क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ ने नितिका से उसका पूरा परिवार छीन लिया था। उस समय उसकी उम्र मात्र 11 माह थी। इतनी छोटी उम्र में वह यह भी समझने की स्थिति में नहीं थी कि उसके जीवन में कितना बड़ा खालीपन आ गया है। उसने अपने माता-पिता को हमेशा के लिए खो दिया।
हिमाचल प्रदेश सरकार का यह कदम सिद्ध करता है कि संवेदनशील शासन केवल बजट और योजनाओं तक सीमित नहीं होता, बल्कि मानवीय पीड़ा को समझने और उसका समाधान करने में दिखाई देता है। मुख्यमंत्री ने यह संदेश दिया है कि सच्चा नेतृत्व वही है, जो आंसू पोंछ सके, सहारा बन सके और टूटे हुए जीवन में उम्मीद की रोशनी जगा सके।
प्रदेश सरकार नितिका को सुख आश्रय योजना के अंतर्गत प्रति माह 4,000 रुपये की सहायता भी प्रदान कर रही है, ताकि उसके पालन-पोषण और देखभाल में कोई कमी न आए और उसे प्रेम, सुरक्षा व सम्मान के वातावरण में आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
इस अवसर पर एसडीएम थुनाग रमेश कुमार, नितिका की बुआ किरन कुमारी, तारा देवी तथा बुआई अनमंत्रण सिंह भी उपस्थित रहे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

एनआईए की टीमों ने रेड की गढ़शंकर के गांव धमाई व कस्बा हरियाना में : गढ़शंकर में शेरे पंजाब किसान युनियन के अध्यक्ष के घर गांव धमाई में और हरियाना में मोबाइल की दुकान करने वाले के घर

किसान यूनियन के नेता को 7 अगस्त को तो मोबाइल की दुकान करने वाले को 3 अगस्त को दिल्ली के कार्यालय में जांच में शामिल होने के लिए किया तलब होशियारपुर (गढ़शंकर/ हरियाना) :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 से अधिक लोग हिमाचल के हो चुके शिकार : सोशल मीडिया चैट व अश्लील वीडियो चैट को लेकर हो जाएं सावधान

शिमला : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चैट अथवा दोस्त बनाने की आड़ में लोगों को फंसाया जा रहा है। हिमाचल में इस तरह के 50 से अधिक मामले उजागर होने के उपरांत हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जूनियर डॉक्टर से छेड़छाड़ :टेक्नीशियन पर लगाया अश्लील हरकत का आरोप

पटियाला :  जूनियर डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। राजिंदरा अस्पताल में सुरक्षा को लेकर लगातार डॉक्टरों की मांग के दौरान अब अस्पताल के कर्मचारियों ने ही जूनियर डॉक्टर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज में बालिकाओं की सुरक्षा, उनके सम्मानजनक जीवन-यापन एवं सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयासों की नितांत आवश्यकता : ADC अजय कुमार यादव

एएम नाथ। सोलन :  अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित बनाना है और बालिकाओं के समक्ष आने...
Translate »
error: Content is protected !!